न्यूज डेस्क
शुभमन गिल की दोहरे शतक की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 12 रन से पराजित कर दिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 149 गेंदों में 19 चौक्के और नौ छक्कों की मदद से 208 रनों की पारी खेली। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। 350 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम 337 पर आलआउट हो गयी।
ब्रेसवेल ने 78 गेंदो में ठोके 140 रन
आलराउंटर माइकल ब्रेसवेल ने 78 गेंदों में 12 चौक्के और 10 छक्कों की मदद से 140 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारतीय टीम की सांसे थाम दी थी। हालांकि अंतिम ओवर में शार्दुल ठाकुर ने ब्रेसवेल को पगबाधा आउट कर भारत को जीत दिला दी। न्यूजीलैंड के छह विकेट 131 रन पर गिर गये थे। ब्रेसवेल ने सेटैंनर के साथ सातवें विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की। सेटैंनर को 293 रन के स्कोर पर आउट कर सिराज ने मैच में भारत की वापसी कराई। सिराज ने चार विकेट लिए।
गिल ने पहले 100 रन 88 गेंद में तो दूसरा 57 गेंद में लगाया
शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा करने तक संभलकर खेला उन्होंने 52 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद 88 गेंद में शतक पूरा किया। गिल ने 122 गेंद में 150 रन पूरे किये जबकि 145 गेंद में दोहरा शतक लगाया। उन्होंने पहले शतक के लिए 88 गेंदे और दूसरे शतक के लिए 57 गेंदे खेली।