HomeखेलIND vs WI 4th T20I : भारत ने चौथे मैच में वेस्टइंडीज...

IND vs WI 4th T20I : भारत ने चौथे मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज 2-2 से बराबर

Published on

न्यूज डेस्क
भारत ने फ्लोरिडा में खेले गए चौथे टी20 में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज अब 2-2 से बराबर हो गयी है। वेस्टइंडीज ने पहले खेलने के बाद शिमरन हेटमायर की 61 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 179 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 17 ओवर में ही सिर्फ एक विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 84 रन और शुभमन गिल ने 77 रनों की पारी खेली, तिलक वर्मा 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले भारतीय टीम को सीरीज के पहले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 179 रनों का लक्ष्य दिया। इसके बाद टीम इंडिया ने इस टारगेट को 17 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर हालिस कर लिया।

भारत की जीत में सलामी बल्लेबाजों का काफी अहम रोल रहा। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने हुए उन्होंने 8 विकेट खोकर 178 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने 45 और शिमरॉन हेटमायर ने 61 रनों की पारी खेली। इन दो बल्लेबाजों के कारण उनकी टीम ने भारत को एक सम्मानजनक टारगेट दिया। भारत की ओर से पहली पारी में अर्शदीप सिंह ने तीन, कुलदीप यादव ने दो, वहीं अक्षर पटेल, मुकेश कुमार और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट हासिल किए। भारत की ओर से कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दो विकेट लेने के साथ-साथ सबसे कम रन भी दिए। कुलदीप ने अपने 4 ओवर में सिर्फ 26 रन खर्च किए।

भारत के लिए शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान पर उतरे। इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की और पहले विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी कर दी। वेस्टइंडीज की ओर से कोई भी गेंदबाज अपनी टीम के लिए कुछ खास न कर सका। रोमारियो शेफर्ड ने अंत में एक विकेट को लिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। गिल ने इस दौरान 77 रन और जायसवाल ने 84 रनों की पारी खेली।

सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज यानी 13 अगस्त को फ्लोरिडा के लॉडरहिल क्रिकेट ग्राउंड पर रात 8:30 बजे से खेला जाएगा।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...