मुंबई: अपना पहला अंतराष्ट्रीय मैच खेल रहे उत्तर प्रदेश के शिवम मावी की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंका की टीम 163 रन के लक्ष्य को नहीं छू पायी। कप्तान दासुन शनाका की 27 गेंद में 45 रन और चामिका करुणारत्ने की 16 गेंद में 23 रनों की नाबाद पारी भी काम नहीं आयी। श्रीलंका अंतिम ओवर में 13 रन बनाने से 3 रन दूर रह गया और पहले टी20 अंतराष्ट्रीय मैच में दो रन से पराजित हो गया।

अपना पहला अंतराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे शिवम मावी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर चार विकेट लिए। उमरान मलिक ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए। श्रीलंका के स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम 94 रन पर पांच विकेट गंवा कर मुश्किल में थी लेकिन हुड्डा ने 23 गेंद में एक चौका चार छक्के जबकि और अक्षर ने 20 गेंद की नाबाद पारी में तीन चौके और एक छक्का जड़ा टीम की वापसी कराई।
A superb spell on debut for Shivam Mavi 👌#INDvSL | Scorecard: https://t.co/fYd8oHsjcI pic.twitter.com/oJ2WlmPlRi
— ICC (@ICC) January 3, 2023
भारत के तेज गेंदबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने 27 गेंद में तीन चौके और इतने ही छक्के जड़ित पारी से मैच में टीम की उम्मीदों को बनाए रखा। वा¨नदु हसरंगा (10 गेंद में 21) और चमिका करुणारत्ने (16 में नाबाद 23 रन) ने भी आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को आखिर तक मैच में बनाए रखा। आखिरी ओवर में श्रीलंका को 13 रन चाहिए के लेकिन अक्षर ने छक्का खाने के बाद भी गेंद पर अपना नियंतण्रबनाए रखा और टीम को दो रन से जीत दिला दी। भारत के लिए इशान किशन ने 29 गेंद में 37 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 27 गेंद में 29 रन की उपयोगी पारियां खेली।

