HomeखेलIND vs SA: : भारत की साउथ अफ्रीका पर टी-20 में सबसे...

IND vs SA: : भारत की साउथ अफ्रीका पर टी-20 में सबसे बड़ी जीत: सूर्या ने जमाया शतक, कुलदीप ने झटके 5 विकेट,सीरीज 1-1 से ड्रॉ

Published on

न्यूज डेस्क
भारत ने साउथ अफ्रीका पर तीसरे टी20 मुकाबले में जीत दर्ज की है। जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम पर भारत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव के तूफानी शतक की मदद से 201 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्या का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 95 रन पर ढ़ेर हो गयी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका 106 रनों से हराकर सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने लगातार विकेट अंतराल पर खोए और 95 रनों पर उनकी पारी सिमट गई। बर्थडे बॉय कुलदीप यादव ने 5 बल्लेबाजों को आउट किया। भारत की इस जीत के साथ ही तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हो गई। कप्तान सूर्यकुमार यादव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। सूर्यकुमार ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में हमवतन रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी की। तीनों ही बल्लेबाजों के चार-चार शतक हैं।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले टीम इंडिया ने पिछले साल राजकोट में 82 रन से हराया था। इसके अलावा भारत ने दक्षिण अफ्रीका से 2015-16 से टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है। 2015-16 में भारत पिछली बार दक्षिण अफ्रीका से तीन मैचों की सीरीज 0-2 से हारा था।

इससे पहले भारत की पारी का आगाज करने उतरे शुभमन गिल ने तीसरे मैच में भी निराश किया और वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। गिल ने पारी का पहला ओवर कर रहे बर्गर की तीन गेंदों पर चौके लगाकर अपने हाथ खोलने शुरू किए। अगले ओवर में जायसवाल ने मार्करम को निशाना बनाया और उनके ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़ा दिया। पारी का तीसरा ओवर करने आए महाराज ने गिल (12) को पगबाधा किया तो अगली गेंद पर तिलक वर्मा (00) को मार्करम के हाथों कैच आउट करा दिया।

2.3 ओवर में 29 रन पर दो विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल ने 69 गेंद पर 112 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी करते हुए भारतीय पारी को संभाला। 14वें ओवर में जब स्कोर 141 हुआ, तब यशस्वी आउट हुए। उन्होंने 41 गेंद पर 60 रन बनाए। जायसवाल के बाद सूर्या ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर पारी आगे बढ़ाई। दोनों के बीच 27 गेंद पर 47 रन की पार्टनरशिप हुई। रिंकू सिंह 10 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके ठीक बाद सूर्यकुमार यादव ने 55 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 8 छक्के जमाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे। 75 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। एक छोर पर डेविड मिलर स्कोर बनाते रहे। हालांकि कुलदीप ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। उन्होंने डोनोवेन (12), महाराज (01), बर्गर (01), विलियम्स (00) को आउट किया जबकि मिलर 35 को बोल्ड करके दक्षिण अफ्रीका की पारी समेट दी। उन्होंने पारी के 14वें ओवर में तीन विकेट चटकाए। डेविड मिलर ने 25 गेंद पर 35 रन की पारी खेली, बाकी बल्लेबाजों में डोनोवन फरेरा (12) ही दहाई का अंक छू सके। अन्य बल्लेबाजों में सभी या तो एक रन बनाकर आउट हुए या शून्य पर पवेलियन लौट गए।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...