HomeदेशWeather Update Today: पहाड़ से लेकर मैदानों तक शीतलहर का प्रकोप, मौस​म...

Weather Update Today: पहाड़ से लेकर मैदानों तक शीतलहर का प्रकोप, मौस​म विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Published on

न्यूज डेस्क
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है। कश्मीर से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तक पहाड़ों पर बर्फ गिर रही है और इसका असर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से लेकर यूपी तक दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से कई जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, त्रिपुरा और यूपी के कई इलाकों में शुक्रवार (15 दिसंबर) को घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। वहीं दिल्ली में आज अधिकतर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी तमिलनाडु में 16-17 दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 17 दिसंबर को केरल में भी बारिश बारिश का अलर्ट है। वहीं, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 16 और 17 दिसंबर को वर्षा गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक 16 दिसंबर को केरल और माहे में छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ कुछ से कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है। 16 दिसंबर को तमिलनाडु के लिए भी यही भविष्यवाणी की गई है। अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होगी 16 दिसंबर को दक्षिण तमिलनाडु में भी बारिश होने की संभावना है।

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सर्दी बढ़ रही है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

इधर उत्तराखंड के चमोली जिले में बीते दिनों भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त् व्यस्त हो गया। घर हो या फिर सड़क या फिर सड़क पर खड़ी गाड़ियां, सभी चीजें बर्फ से ढकी नजर आईं। वहीं ओली में भी लगातार बर्फबारी का दौर जारी है, जिसके बाद यहां हर तरफ बर्फ की चादर बिछ गई है। इसके अलावा तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

 

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...