HomeखेलIND vs SA 3rd T20:भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20...

IND vs SA 3rd T20:भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच आज, यहां देखें स्क्वॉड, वेदर रिपोर्ट और डिटेल्स

Published on

न्यूज डेस्क
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर चल रही है। भारतीय टीम को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज की थी। संजू सैमसन ने इसमें शतक लगाया। चार मैचों की सीरीज में इस मैच की विजेता टीम के पास 2-1 की बढ़त हो जाएगी। दक्षिण अफ्रीका और भारत का तीसरा टी-20 सेंचुरियन के सुपर स्पोट्र्स पार्क में भारतीय समय अनुसार रात आठ बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।

टीम इंडिया ने सेंचुरियन के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टी-20 इंटरनेशनल मैच साल 2018 में खेला था, जिसमें अफ्रीका ने छह विकेट से जीत हासिल की थी। तब अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने 69 रनों की पारी खेली थी और अफ्रीका को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

वहीं मौसम की बात करें तो 13 नवंबर को सेंचुरियन में शाम में बारिश की संभावना आठ प्रतिशत तक है। इसके अलावा शाम में आसमान साफ रहेगा और तेज बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। सेंचुरियन में शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। ऐसे में पूरा मैच होने की पूरी उम्मीद है।

टीमें इस प्रकार हैं:

दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, पैट्रिक क्रूगर, मार्को जानसन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, नकाबायोमजी पीटर, मिहलाली मपोंगवाना, डोनोवन फरेरा, ओटनील बार्टमैन, रीजा हेंड्रिक्स।

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अवेश खान, जितेश शर्मा, विजयकुमार वैशाक, रमनदीप सिंह, यश दयाल।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this