HomeखेलIND vs PAK World Cup : IND vs PAK World Cup :...

IND vs PAK World Cup : IND vs PAK World Cup : भारत का पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्डकप में अजेय अभियान जारी, दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में 7 विकेट से रौंदा,रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

Published on

न्यूज डेस्क
भारत का वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अजेय अभियान जारी है। शनिवार को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए वर्ल्डकप में लगातार 8वीं बार हराया। भारतीय टीम ने 192 रन का टारगेट 31 वें ओवर में ही हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 86 रनों की तूफानी पारी खेली।

कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। वह वनडे में 300 छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के 351 और वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल के 331 छक्के हैं।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और 42.5 ओवर में 191 रनों पर ढ़ेर हो गई। कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली। जबकि मोहम्मद रिजवान ने 49 रन बनाए। भारत के लिए हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए। गेंदबाजी करने वालों में सिर्फ शार्दुल ठाकुर ही ऐसे रहे जिन्हें एक भी सफलता नहीं मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 30.3 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंदों पर सबसे ज्यादा 86 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान रोहित ने 6 छक्के और 6 चौके जमाए। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 53, केएल राहुल ने नाबाद 19, शुभमन गिल ने 16, विराट कोहली ने 16 रन बनाए। वहीं पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने 2 और हसन अली ने 1 विकेट लिया।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this