IND vs PAK U19 Asia Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ पर रहेंगी नजरें; जानें कब और कहां देखें LIVE

0
4

IND vs PAK U19: अंडर-19 एशिया कप 2026 में रविवार को भारत और पाकिस्तान की युवा टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत होने जा रही है। ओमान के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है। भारतीय टीम की ओर से आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ जैसे युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी।

दोनों टीमों ने अपने शुरुआती मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया है। ऐसे में यह मैच ग्रुप की अंक तालिका के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर लेगी।

भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया

भारतीय अंडर-19 टीम ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में नेपाल के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की थी। भारत ने नेपाल के 128 रनों के लक्ष्य को बिना कोई विकेट गंवाए सिर्फ 19.1 ओवर में पूरा कर लिया। टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत तैयारी का संकेत दिया।

पाकिस्तान ने भी दर्ज की बड़ी जीत

पाकिस्तान की युवा टीम ने भी अपने पहले मैच में मेजबान यूएई को 9 विकेट से मात दी थी। यूएई से मिले 225 रनों के लक्ष्य को पाकिस्तान ने 37.3 ओवर में हासिल कर लिया। दोनों टीमों की जीत के बाद अब भारत-पाकिस्तान मुकाबले का रोमांच और बढ़ गया है। इस मैच के बाद भारत को अपने अगले ग्रुप मुकाबले में यूएई से भिड़ना है, जबकि पाकिस्तान की टीम नेपाल के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

IND vs PAK U19: कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। मैच का आयोजन ओमान के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड में किया जाएगा।

क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर Sony Sports Network पर देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल और लैपटॉप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

भारत और पाकिस्तान की संभावित टीम / स्क्वाड

भारतीय अंडर-19 टीम: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनाल चौहान, मोहित उल्वा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान, रजत बघेल, शाविन विनोद, आर्यन सावसानी और कुशाग्र ओझा।

पाकिस्तान अंडर-19 टीम: उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), निकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, हुजैफा अहसन, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा और हयाम खान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here