HomeखेलIND vs NZ: शुभमन गिल ने दोहरा शतक बनाकर रचा इतिहास, कई...

IND vs NZ: शुभमन गिल ने दोहरा शतक बनाकर रचा इतिहास, कई रिकॉर्ड किये अपने नाम

Published on

न्यूज डेस्क: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैदराबाद में खेला जा रहा तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के पहले मुकाबले में शुभमन गिल ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया है। इसके साथ ही वह भारत के पांचवे बल्लेबाज बन गये हैं जिन्होंने एकदिवसीय मैचों में दोहरा शतक लगाया है। उनसे पहले रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और ईशान किशन भी भारत के लिए वनडे में दोहरा शतक लगा चुके हैं।

शुभमन ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने 145 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने 149 गेंदों पर 208 रन बनाए । गिल की इस यादगार पारी में 9 छक्के और 19 चौके शामिल हैं। गिल ने 145 गेंद में दोहरा शतक ठोककर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने वनडे का पहला दोहरा शतक मात्र 147 गेंदों में बनाया था, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर में खेले गए मुकाबले में 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने 147 गेंदों का सामना किया था, जबकि शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 145 गेंद में ही अपना दोहरा शतक पूरा किया और 149 गेंद में 208 रनों की पारी खेली। बता दें शुभमन गिल का एकदिवसीय क्रिकेट में यह लगातार दूसरा शतक है।

दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने गिल

शुभमन गिल एकदिवसीय मुकाबले में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा। ईशाल किशन ने पिछले महीने ही बांग्लादेश के खिलाफ 210 रन बनाए थे। उस समय उनकी उम्र 24 साल और 145 दिन थी। गिल ने 23 साल और 132 दिनों की उम्र में ही दोहरा शतक लगा दिया है। इसके साथ ही यह न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है।

गिल सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

एकदिवसीय मैचों में गिल सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली और शिखर धवन के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। शुभमन गिल ने 19 मैचों में 1000 रन बनाए। इससे पहले विराट कोहली और शिखर धवन ने 24-24 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। ओवरऑल की बात करें तो शुभमन गिल पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमां के बाद सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं।

लगातार तीन छक्के लगाकर पूरा किया दोहारा शतक

शुभमन गिल ने लॉकी फर्ग्यूसन के खिलाफ लगातार तीन छक्के लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। उनका विकेट हेनरी शिप्ली को मिला।

भारत ने दिया न्यूजीलैंड को 350 का लक्ष्य

शुभमन गिल के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। कप्तान रोहित शर्मा ने 34 रन और सूर्यकुमार यादव ने 31 रनों की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने 28 रनों का योगदान दिया।​श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली भी इस बार सस्ते में पवेलियन लौट गये।

Latest articles

हर्षित राणा ने रचा इतिहास, टीम इंडिया की जीत, कप्तान रोहित का निराशाजनक प्रदर्शन

नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने पहले मुकाबले में 4 विकेट से शानदार...

लता मंगेशकर को कोई देता था जहर, एक शख्स घर आकर चखता था खाना।

लता जी की डेथ एनिवर्सरी 6 फरवरी को है।लता जी ने संगीत के क्षेत्र...

रेखा-श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं, असली ब्यूटी मैं हूं ,पर ममता कुलकर्णी की सफाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार है, जिनकी...

टी 20 में इंग्लैंड को तहस-नहस करने के बाद भारत अब वन डे में मचाएगा तूफान

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार से...

More like this

हर्षित राणा ने रचा इतिहास, टीम इंडिया की जीत, कप्तान रोहित का निराशाजनक प्रदर्शन

नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने पहले मुकाबले में 4 विकेट से शानदार...

लता मंगेशकर को कोई देता था जहर, एक शख्स घर आकर चखता था खाना।

लता जी की डेथ एनिवर्सरी 6 फरवरी को है।लता जी ने संगीत के क्षेत्र...

रेखा-श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं, असली ब्यूटी मैं हूं ,पर ममता कुलकर्णी की सफाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार है, जिनकी...