HomeखेलIND vs NZ:भारत ने किया सीरीज पर कब्जा,न्यूजीलैंड को 8 विकेट से...

IND vs NZ:भारत ने किया सीरीज पर कब्जा,न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

Published on

- Advertisement -

न्यूज डेस्क
भारत ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इसके साथ ही भारत ने सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर दी है। रायपुर के इस स्टेडियम में खेला गया यह पहला अंतराष्ट्रीय मुकाबला भी है। भारत ने घरेलू सरजमी पर न्यूजीलैंड के खिलाफ यह लगातार सातवीं सीरीज जीती है।

टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने उतरी टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 108 रन के स्कोर पर समेट दिया। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज को पवेलियन भेज दिया। उन्होने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या और वाशिंग्टन सुंदर ने 2-2 विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला। भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 34.3 ओवर में 108 रन पर आउट कर दिया। न्यूजीलैंड के शीर्षक्रम के 5 बल्लेबाज तो 2 अंकों में भी नहीं पहुंच सके।

109 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही। कप्तान रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 51 रन बनाए जिसमें 7 चौकों के अलावा 2 छक्के शामिल रहे। रोहित के बाद विराट कोहली 11 रन बनाकर स्पिनर मिचेल सेंटनर की गेंद पर स्टंप आउट हुए। इसके बाद भारत का कोई भी विकेट नहीं गिरा। भारत ने 20.1 ओवर में मैच को आसानी ने जीत लिया। शुभमन गिल 40 और ईशान किशन 8 रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए मैन आॅफ द मैच दिया गया।

Latest articles

इसरो ने रचा इतिहास ,36 सैटेलाइट के साथ भारी राकेट किया लांच

न्यूज़ डेस्क भारतीय अंतररिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने आज इतिहास रच दिया। इसरो ने...

मॉडल टाउन के आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी मारपीट करने के दोषी करार ,जा सकते हैं जेल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को एक स्थानीय अदालत ने...

रूस -यूक्रेन युद्ध : पुतिन ने कहा बेलारूस में तैनात होंगे परमाणु हथियार

न्यूज़ डेस्क रुसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि अब वह रूस से...

कर्नाटक: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी योजना पर यकीन न करें

न्यूज़ डेस्क शनिवार को कर्नाटक पहुंचे पीएम मोदी ने वहाँ की जनता को कहा कि...

More like this