HomeखेलIND Vs NZ 2nd Test: सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड के...

IND Vs NZ 2nd Test: सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ आज से शुरू होगा दूसरा टेस्ट

Published on

न्यूज डेस्क
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से पुणे में खेला जाएगा। मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा और टॉस 9:00 बजे होगा। दोनों टीमें टेस्ट में इस स्टेडियम में पहली बार आमने-सामने होंगी। भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से पीछे है। न्यूजीलैंड ने पहले मैच में 8 विकेट से हराया था। हालांकि इस हार के बावजूद भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बना हुआ है।

भारत को सीरीज में वापसी करने और डब्ल्यूटीसी फाइनल को ध्यान में रखते हुए हर हाल में यह मैच जीतना होगा। टीम के इस डब्ल्यूटीसी साइकल में 7 मैच (2 न्यूजीलैंड और 5 ऑस्ट्रेलिया) बचे हुए है। टीम को बिना दूसरों पर निर्भर किए डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने के लिए इसमें से 4 मैच जीतने होंगे और 2 ड्रॉ कराने होंगे।

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पहले टेस्ट में हार का सामना करने के बाद भारत के लिए इस टेस्ट को किसी भी हाल में जीतना ही होगा। वरना वह सीरीज से बाहर हो जाएगा

बंगलुरु टेस्ट में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सरफराज खान ने टीम में जगह पक्की कर ली है। हालांकि सरफराज की जगह टीम में शुभमन गिल को खेलना था, लेकिन चोट के कारण वह मैदान पर नहीं आ पाए और सरफराज ने मौके का भरपूर फायदा उठाया। सरफराज के अलावा टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत मेन बैट्समैन हैं। इसके अलावा बैकअप के लिए केएल राहुल का नाम शामिल किया गया है।

गेंदबाजों की बात करें तो भारत के सबसे मेन गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। इसके अलावा मोहम्मद सिराज और आकाश दीप में कोई एक मैदान में उतर सकते हैं। वहीं स्पिनर्स में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा का नाम फाइनल है, लेकिन तीसरे स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया जा सकता है। बता दें कि भारत को न्यूजीलैंड ने उसकी धरती पर आखिरी बार साल 1988 में हराया था।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...