HomeखेलIND vs ENG Test Series 2024:भारत दौरे के लिए 16 सदस्यीय इंग्लैंड...

IND vs ENG Test Series 2024:भारत दौरे के लिए 16 सदस्यीय इंग्लैंड की टीम का ऐलान,बेन स्टोक्स संभालेंगे टीम की कमान

Published on

न्यूज डेस्क
भारत और इंग्लैंड के बीच अगले साल 25 जनवरी में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। इंग्लैंड ने इस सीरीज के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में कप्तान बेन स्टोक्स की वापसी हुई है, वहीं तीन नए खिलाड़ियों को भी टीम में मौका मिला है। इस सीरीज के लिए तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के अलावा दो स्पिनर टॉम हार्टली और शोएब बशीर को चुना गया।

इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर पांच टेस्ट मैच खेलेगी। पहला टेस्ट मैच हैदराबाद में 25 जनवरी से खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट दो फरवरी से विशाखपट्टन में होगा। तीसरा टेस्ट मैच राजकोट में 15 फरवरी से खेला जाएगा। चौथा टेस्ट रांची में 23 फरवरी से होगा। वहीं, सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच धर्मशाला में सात मार्च से खेला जाएगा।

इंग्लैंड का स्क्वॉड

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिन्सन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फोक्स, टॉम हार्टली, जैक लीच, ओली पोप, ऑली रोबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड

इंग्लैंड के पास अनुभवी जेम्स एंडरसन, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन और एटकिंसन के रूप में चार तेज गेंदबाजों का विकल्प है। एशेज में खेलने वाले क्रिस वोक्स को भारत दौरे से बाहर कर दिया गया है।

कप्तान बेन स्टोक्स ने पिछले महीने अपने बाएं घुटने की सर्जरी कराई थी, उन्हें उम्मीद के मुताबिक टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, यह देखना बाकी है कि वह गेंदबाजी करने के लिए फिट होंगे या नहीं। एशेज सीरीज 2023 से बाहर किए जाने के बाद बेन फॉक्स को भी टीम में वापस बुला लिया गया है। इसके अलावा जैक लीच और ओली पोप भी क्रमशः पीठ और कंधे की चोटों से उबरने के बाद टीम में लौट आए हैं।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this