IND vs BAN, T20 World Cup: भारत ने प्रैक्टिस मैच में बांग्लादेश को 62 रनों से हराया, ऋषभ पंत ठोकी फिफ्टी

0
220

न्यूज डेस्क
बांग्लादेश और भारत के बीच शनिवार को वॉर्म-अप मैच खेला गया। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकक 121 रन बना सकी।


विश्व कप से पहले अपने एकमात्र अभ्यास मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। इसके बाद ऋषभ पंत की 53, हार्दिक पांड्या की नाबाद 40, सूर्यकुमार यादव की 31 और रोहित शर्मा की 23 रनों की पारियों के दम पर भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन, शरीफुल इस्लाम, महमूदुल्लाह और तनवीर इस्लाम ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। बांग्लादेश ने मैच में एक समय 41 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद शाकिब अल हसन ने महमूदुल्लाह के साथ मिलकर साझेदारी कर टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकालने का प्रयास किया। हालांकि, शाकिब 28 तो महमूदुल्लाह 40 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए मैच में शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए। जबकि हार्दिक, सिराज, बुमराह और अक्षर के खाते में एक-एक विकेट आया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here