HomeखेलIND vs AUS Ahmedabad Test: भारत के नाम रहा तीसरा दिन, गिल...

IND vs AUS Ahmedabad Test: भारत के नाम रहा तीसरा दिन, गिल का शतक, कोहली और जड़ेजा मैदान पर

Published on

न्यूज डेस्क
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक आस्ट्रेलिया के 480 रनों के जवाब में तीन विकेट के नुकसान पर 289 बना लिए हैं। कोहली ने अपनी पिछली 16 टेस्ट पारियों में पहला अर्धशतक जड़ा। वह 59 रन और रविंद्र जडेजा 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम अभी आस्ट्रेलिया से 191 रन से पिछड़ रही है। आस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन, टॉड मरफी और मैथ्यू कुहनेमैन ने एक एक विकेट झटके। आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाये थे।

तीसरे दिन के खेल में भारतीय टीम कंगारुओं पर भारी रही। कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे शुभमन गिल ने 194 गेंदों पर अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट डेब्यू करने वाले गिल ने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला शतक लगाया था। इसके बाद भी कप्तान रोहित की वापसी के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा। लेकिन केएल राहुल के लगातार खराब फॉर्म की वजह से उन्हें खेलने का मौका मिल गया। गिल ने 10 चौके और एक छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। शुभमन गिल एक ही साल में तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा, सुरेश रैना और केएल राहुल ऐसा कर चुके हैं।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this