HomeखेलIND vs AFG: पहले टी20 में ऐसी हो सकती है भारत-अफगानिस्तान की...

IND vs AFG: पहले टी20 में ऐसी हो सकती है भारत-अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन, नहीं खेलेंगे कोहली, राशिद भी बाहर

Published on

न्यूज डेस्क
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज शाम सात बजे से मोहाली के आईएस ब्रिंदा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच यह पहली द्विपक्षीय सीरीज है। भारत ने अभी तक अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गये सभी टी20 मुकाबले जीते हैं।

इस सीरीज में भी रोहित शर्मा की टीम जीत प्रबल दावेदार है, लेकिन अफगानिस्तान भी उलटफेर करने की क्षमता रखता है। इस सीरीज में अफगानिस्तान की टीम सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान की कप्तानी में मैदान पर खेलने उतरेगी। इस सीरीज से पहले अफगानिस्तान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. भारतीय पिचों पर कमाल की गेंदबाजी करने वाले राशिद खान इस सीरीज में अपनी सेवा नहीं दे पाएंगे। राशिद को पीठ में चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा है। वहीं भारतीय टीम के लिए विराट कोहली इस मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

16 सदस्यीय भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार

अफगानिस्तान की संभावित टीम

इब्राहिम जदरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इकराम अलीखिल, हजरतुल्लाह जजाइ, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जदरान, मोहम्मद कबी, करीम जन्नत, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीबुर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, नवीनुल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद और गुलबदिन नायब.

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this