ICC Women T20 WC final: ऑस्ट्रेलिया छठी बार बना वर्ल्ड चैंपियन,दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराया

0
140

न्यूज डेस्क
महिला टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर छठी बार खिताब अपने नाम किया है। रविवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में सलामी बल्लेबाज बेध मनी ने लगातार दूसरे टी20 विश्वकप के फाइनल में लगाए गये अद्धशतक से ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराकर छठी बार विजेता होने का गौरव हासिल किया है। 2020 के टी20 विश्वकप के फाइनल में मूनी ने 54 गेंद में नाबाद 78 रन बनाए थे,और रविवार को उन्होंने 53 गेंद में नाबाद 74 रन की पारी खेली। नौ चौक्के और एक छक्का लगाने वाली मूनी की आकर्षक पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 156 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 137 रन ही बना सकी। लॉउरा वॉलवाइर्ट की 61 रन की पारी भी दक्षिण अफ्रीका को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सकी।

एक समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 15 ओवर में 98 रन पर तीन विकेट था,उसे जीत के लिए 30 गेंदों में 59 रन की जरूरत थी। टीम का सारा दारोमदार वॉलवाइर्ट और ट्राइओन पर था,दोनों ने 35 गेंदों पर 55 रन जोड़े। 109 के स्कोर पर मेगन शट ने वॉलवाइर्ट को पगबाधा आउट कर दिया,इसके बाद ट्राइओन को जोनसेन ने आउट कर पहला फाइनल खेल रही दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदों को तोड़ दिया। दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तान सुने लुस ने कहा हमने कल्पना नहीं की थी कि हम फाइनल खेलेंगे। मुझे अपनी टीम पर गर्व है,हम अब आगे ही बढ़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here