HomeखेलICC ने बांग्लादेश से छीनी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी,...

ICC ने बांग्लादेश से छीनी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी, अब इस देश में होगा आयोजन

Published on

न्यूज डेस्क
बांग्‍लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच अब आईसीसी ने बड़ा फैसला लिया है। आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के वेन्‍यू में बदलाव किया है। अब यह टूर्नामेंट बांग्‍लादेश के बजाए यूएई में खेला जाएगा। 3 से 20 अक्टूबर तक होने वाला यह कार्यक्रम अब दुबई और शारजाह में आयोजित किया जाएगा। जल्द ही इसको लेकर आईसीसी अधिकारिक बयान जारी कर सकता है। बता दें कि 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। टी20 वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है।

आईसीसी के चीफ एग्जीक्यूटिव ज्योफ एलार्डिस ने एक बयान में कहा, “बांग्लादेश में महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी नहीं करना शर्म की बात है क्योंकि हम जानते हैं कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने एक यादगार आयोजन किया होगा।”

ज्योफ एलार्डिस ने कहा, “मैं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की टीम को इस आयोजन को बांग्लादेश में आयोजित करने की कोशिश करने और सक्षम करने के लिए सभी रास्ते तलाशने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हालांकि, वे होस्टिंग राइट बरकरार रखेंगे। हम निकट भविष्य में आईसीसी के वैश्विक कार्यक्रम को बांग्लादेश में ले जाने के लिए उत्सुक हैं।”

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में जुलाई महीने में छात्रों ने आरक्षण को लेकर सरकार के फैसले के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। ये आंदोलन बाद में हिंसक हो गया था। इस प्रदर्शन की वजह से बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा था। बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद से ही वहां के हालात ठीक नहीं हुए हैं। पूरे देश में हिंसा भड़की हुई है। वहां पर हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है।

Latest articles

अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर सकेंगे दर्शक,नेटफ्लिक्स ने कर दी मौज

अब नेटफ्लिक्स ने अपने यूजर के हाथ में एक शानदार कंट्रोल दे दिया है...

कोलकाता से राजस्थान तक, क्रिटिकल केयर उपकरणों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वाला मरीज डॉक्टर के साथ-साथ उन मेडिकल...

आमिर खान ने कर ली तीसरी शादी? इंटरव्यू में किया खुलासा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सिर्फ सिनेमा को ही लेकर नहीं, अपनी पर्सनल...

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द, क्या है इसकी वजह? जानें आयुर्वेदिक इलाज

सर्दियों के मौसम में बहुत से लोगों को घुटनों के दर्द और जोड़ों की...

More like this