HomeखेलICC T20 Rankings: रवि बिश्नोई बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज,बल्लेबाजों में भी...

ICC T20 Rankings: रवि बिश्नोई बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज,बल्लेबाजों में भी टीम इंडिया का जलवा

Published on

न्यूज डेस्क
टीम इंडिया को भले ही वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन सभी क्रिकेट पंडितों का मानना है कि डेढ़ महीने तक चले इस टूर्नामेंट में फाइनल को छोड़कर हर मुकाबले में टीम इंडिया चैंपियन की तरह खेली। भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का असर अब आईसीसी रैंकिंग में भी दिख रहा है। आईसीसी की 12 अलग-अलग रैंकिंग में भारतीय टीम या भारतीय खिलाड़ियों ने आठ रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी 20) में आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई है। वहीं, भारत के पांच खिलाड़ी आईसीसी की अलग-अलग रैंकिंग में शीर्ष पर हैं।

टी20 रैंकिंग

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के बाद आईसीसी ने टी20 रैंकिंग जारी की, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का जलवा रहा है। दाएं हाथ के भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई दुनिया के नंबर 1 टी20 गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने अफगानिस्तान के राशिद खान को पछाड़ दिया। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से आदिल राशिद और वानिंदु हरंगा है और पांचवें स्थान पर महीश तीक्षणा है। टी20 में भारतीय टीम 16,137 अंक के साथ शीर्ष पर बनी हुई है, जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के पास 11,133 अंक हैं। वहीं, टी20 रैंकिंग में बल्लेबाजों में टॉप पर सूर्यकुमार यादव ही हैं। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हैं, जिनके पास 787 रेटिंग है। इस लिस्ट में छठे नंबर पर डेविड मलान पहुंचे है, जबकि रुतुराज गायकवाड़ एक स्थान खिसक कर सातवें पायदान पर पहुंच गए।

वनडे रैंकिंग

वनडे में भारतीय टीम 6,640 अंक के साथ शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के पास 4,926 अंक हैं। ऐसे में यहां भी भारत का लंबे समय तक शीर्ष में रहना तय है। खिलाड़ियों की बात करें को बल्लेबाजों में शुभमन गिल शीर्ष पर हैं। विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं। गेंदबाजों में मोहम्मह सिराज तीसरे, जसप्रीत बुमराह चौथे, कुलदीप यादव छठे और मोहम्मद शमी 10वें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में रवींद्र जडेजा 10वें स्थान पर हैं।

टेस्ट रैंकिंग

टेस्ट में भी भारतीय टीम शीर्ष पर बनी हुई है। भारत के पास 3,434 अंक हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया 3,534 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों की रेटिंग 118 है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत की तुलना में एक मैच ज्यादा खेला है। इस वजह से यह टीम दूसरे स्थान पर है। अब ऑस्ट्रेलिया के पास पाकिस्तान को हराकर शीर्ष पर आने का मौका रहेगा। वहीं, भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे में अच्छा प्रदर्शन करना मुश्किल होगा। खिलाड़ियों की बात करें तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजों की रैंकिंग में 10वें नंबर पर हैं। गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्विन शीर्ष पर बने हुए हैं। रवींद्र जडेजा तीसरे स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में रवींद्र जडेजा पहले और रविचंद्रन अश्विन दूसरे स्थान पर हैं। अक्षर पटेल भी पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...