ODI World Cup 2027 Schedule: 2 अक्टूबर से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान आमने-सामने

0
6

ODI World Cup 2027 Schedule: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आईसीसी ने 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप की तारीखों का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन होगी। इस विश्व कप में कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि खिताबी मुकाबला 21 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

सबसे ज्यादा इंतजार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर था। आईसीसी ने इसकी तारीख भी साफ कर दी है। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें 10 अक्टूबर को आमने-सामने होंगी।

भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल

2027 वनडे विश्व कप के लिए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों टीमें ग्रुप-ए का हिस्सा हैं। इस ग्रुप में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर-ए से आने वाली टीम भी शामिल होगी।

वहीं ग्रुप-बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालीफायर-बी की टीम को जगह मिली है।

तीन देशों की मेजबानी में होगा वर्ल्ड कप

2027 का वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के ज्यादातर मुकाबले दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किए जाएंगे।

मौजूदा वनडे विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 2023 में भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब सभी टीमें 2027 में ट्रॉफी जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगी।

14 टीमें लेंगी हिस्सा, ऐसा होगा टूर्नामेंट का फॉर्मेट

2027 विश्व कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। शुरुआत में तीन कम रैंकिंग वाली टीमों के बीच सुपर सीरीज खेली जाएगी। इसमें दो टीमों का सफर खत्म हो जाएगा, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम मुख्य टूर्नामेंट में शामिल होगी।

इसके बाद 12 टीमें दो ग्रुपों में बांटी जाएंगी। ग्रुप स्टेज के बाद सुपर-7 चरण होगा, जिसमें टीमें आपस में मुकाबले खेलेंगी। सुपर-7 की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

ODI World Cup 2027 में ग्रुप की टीमें

ग्रुप-ए

  • भारत
  • पाकिस्तान
  • ऑस्ट्रेलिया
  • अफगानिस्तान
  • जिम्बाब्वे
  • क्वालीफायर-ए टीम

ग्रुप-बी

  • दक्षिण अफ्रीका
  • इंग्लैंड
  • न्यूजीलैंड
  • श्रीलंका
  • बांग्लादेश
  • क्वालीफायर-बी टीम

विश्व कप में भारत का शुरुआती शेड्यूल

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया — 7 अक्टूबर
  • भारत बनाम पाकिस्तान — 10 अक्टूबर
  • भारत बनाम अफगानिस्तान — 14 अक्टूबर
  • भारत बनाम क्वालीफायर-ए — 17 अक्टूबर
  • भारत बनाम जिम्बाब्वे — 24 अक्टूबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here