HomeखेलIPL 2024, DC vs RR : दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को...

IPL 2024, DC vs RR : दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से हराया, शतक से चूके संजू सैसमन

Published on

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हरा दिया है। दिल्ली की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए थे। दिल्ली के लिए अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 65 रन की पारी खेली । जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 201 रन ही बना सकी। राजस्थान के लिए कप्तान संजू सैमसन ने 46 गेंद में 86 रन बनाए।

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 221 रन बनाए। जेक फ्रेजर मैकगर्क ने शानदार अर्धशतक लगाया। सलामी बल्लेबाज मैकगर्क ने 20 गेंदों में तीन छक्के और सात चौक्कों की सहायता से 50 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरल भी पूरे फार्म में रहे। उन्होंने भी 36 गेंद खेलकर 65 रनों की बड़ी पारी खेली। उनके बल्ले से भी तीन छक्के और सात चौक्के निकले। हालांकि, शाई होप महज एक रन बनाकर रन आउट हो गए। अक्षर पटेल ने 15 रन, ऋषभ पंत ने भी 15 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 20 गेंदों में तेजी से 41 रन बना दिए। गुलबदीन नईब ने 19, रसिक डर ने 9 और कुलदीप यादव ने 5 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट,संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट झटके।


222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने तेज शुरुआत की,लेकिन शुरूआती झटके और कप्तान संजू सैमसन का विवादास्पद आउट, बल्लेबाजों को उबार नहीं सका। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 4 रन तो जोस बटलर 19 रन बनाकर आउट हो गए। संजू सैमसन ने पारी संभाली। सैमसन ने 46 गेंदों पर 86 रनों की आतिशी पारी खेली। संजू ने 6 छक्के और 8 चौक्के जड़े। हालांकि, मुकेश कुमार की एक गेंद को हिट किया और शाई होप ने बाउंड्री के पास रोप के नजदीक पकड़ लिया।

अंपायर ने आउट दिया लेकिन संजू उससे खुश नहीं थे। उनके बाद के बल्लेबाज बहुत खेल नहीं सके और लक्ष्य से पीछे रह गए। रियान पराग ने 27 रन तो शुभम दुबे ने 25 रन बनाए। रोवमन पॉवेल ने 13 रन बनाए। डोनोवन फरेरा ने 1, रविचंद्रन अश्विन व ट्रेंट बोल्ट ने दो-दो रन का योगदान दिया। आवेश खान ने 7 रन बनाये। दिल्ली के खलील अहमद, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए तो अक्षर पटेल और रसिक डर ने एक-एक विकेट लिए। राजस्थान 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना सकी और 20 रन से मुकाबला हार गयी।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...