HomeखेलCSK vs GT IPL Final 2023: फाइनल मुकाबले में बारिश ने डाली...

CSK vs GT IPL Final 2023: फाइनल मुकाबले में बारिश ने डाली खलल,रिजर्व डे पर मिलेगा नया चैंपियन

Published on

न्यूज डेस्क
रविवार को आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला भारी बारिश के कारण नहीं हो पाया। चार बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल अब ‘रिजर्व डे’ आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा।

आईपीएल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि , “TATAIPL20234 के फाइनल को 29 मई – शाम 7:30 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में आरक्षित दिन में होना तय किया गया है। आज के भौतिक टिकट कल मान्य होंगे। हम आपसे टिकटों को सुरक्षित रखने का अनुरोध करते हैं।” यह घोषणा स्थानीय समयानुसार रात 10 बजकर 55 मिनट पर की गई। मौसम विभाग ने पहले ही रविवार को बारिश की भविष्यवाणी की थी और भारी तादाद में यहां जुटे दर्शकों को खराब मौसम से निराशा हाथ लगी।

टॉस के समय से आधा घंटा पहले यानी साढे छह बजे से ही बारिश शुरू हो गई और अगले ढाई घंटे में रुक रुककर होती ही रही। बारिश रात नौ बजे रुकी तो कवर हटा लिए गए जबकि 8.30 से दो सुपर सोपर भी काम कर रहे थे। इसके बाद हालांकि भारी बारिश आने से मैदानकर्मियों को फिर कवर बिछाने पड़े और वॉर्मअप के लिए उतरे खिलाड़ियों को बाहर जाना पड़ा। बारिश तेज हो गई और बिजली भी कड़कने लगी जिससे मैदान पर भारी तादाद में जमा दर्शक कवर तलाशते नजर आए। आउटफील्ड के जिन हिस्सों पर कवर नहीं था, वहां पानी जमा हो गया था। बारिश रुकने पर भी उसे सुखाने में एक घंटे से अधिक समय लगता।

आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर मैच कटआफ समय यानी 12 बजकर छह मिनट पर भी शुरू नहीं हो पाता तो फाइनल के लिए एक रिजर्व डे होता है। कटआफ समय के भीतर शुरू होने पर प्रति टीम पांच ओवर का मैच होता। सोमवार को बारिश की भविष्यवाणी नहीं है जिससे पूरे बीस ओवर का मैच होने की उम्मीद है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this