HomeखेलT20 महिला कप सेमीफाइनल में भारत के प्रवेश की संभावना क्षीण,भाग्य से...

T20 महिला कप सेमीफाइनल में भारत के प्रवेश की संभावना क्षीण,भाग्य से जीत सकता है फाइनल भी

Published on

भारत ने अभी तक एक भी T20 महिला वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम नहीं किया है।इस बार तो इस मामले में भारत की स्थिति और भी ज्यादा नाजुक है।रविवार को ऑस्ट्रेलिया की टीम से मिली पराजय ने तो इसे सेमीफाइनल से पूर्व ही बाहर का रास्ता लगभग दिखा दिया है। अब अगर भाग्य ने एक बार भारतीय महिला टीम का साथ दिया तो यह सिर्फ सेमीफाइनल में ही प्रवेश नहीं करेगा, बल्कि इसके पास फाइनल जीतने का भी एक बड़ा मौका हाथ लग जाएगा। आईए जानते हैं कि किस प्रकार बन सकती है भारत के लिए यह सुखद स्थिति।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के द्वारा भारतीय टीम को 9 रनों से पराजित करने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में आधिकारिक रूप से जगह बना ली है। इसके बाद अब भारत की सारी संभावना 14 अक्टूबर को ग्रुप ए के बचे हुए एकमात्र मैच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के परिणाम पर निर्भर करेगा। इस मैच में अगर पाकिस्तान-न्यूजीलैंड को हरा देता है तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच पाने में सफल हो जाएगी।इसके बाद अगर यह सेमीफाइनल जीत जाती है तो फिर इसके पास फाइनल जीतकर टी 20 महिला क्रिकेट के विश्व कप का खिताब जितनेवका अवसर भाभी जायेगा।लेकिन अगर उसके विपरीत न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तानी टीम को हरा देती है तब न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल हो जाएगी और भारत के सेमीफाइनल में खेलने की संभावना पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी ।आईए ग्रुप ए के 5 टीमों को मिलने वाले अंकों के सहारे जानते हैं ऑस्ट्रेलियाई टीम के अलावी सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम कौन होगी।

ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया अपने सभी मैच जीतकर 8 अंक के साथ टॉप पर काबिज है और आधिकारिक रूप से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई भी कर चुका है। वहीं 4 अंक के साथ भारत दूसरे नंबर पर तथा 4 ही अंक के साथ न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है,क्योंकि न्यूजीलैंड का नेट रन रेट भारत से कम है। चौथे स्थान पर पाकिस्तान है, जिसके पास मात्र 2 अंक हैं, जबकि श्रीलंका अपने सभी मैच गंवाकर पहले ही खेल से बाहर हो चुका है।इस स्थिति में अगर न्यूजीलैंड की टीम सोमवार को होने वाले मैच में पाकिस्तान से हार जाती है तो भारत न्यूजीलैंड और पाकिस्तान तीनों के चार-चार अंक हो जाएंगे और फिर सेमीफाइनल में किसी टीम के प्रवेश का फैसला नेट रन रेट से होगा। भारत मौजूदा नेट रन रेट में न्यूजीलैंड से अधिक है।भारत का नेट रन रेट प्लस 0.32 2, न्यूजीलैंड का नेट रन रेट प्लस 0.282 और पाकिस्तान का नेट रन रेट माइनस -0.488 है।ऐसे में भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बढ़ जाएगी। इसके विपरीत अगर न्यूजीलैंड पाकिस्तान को हरा देता है तो न्यूजीलैंड के पास छह अंक हो जायोग और वह बेहतर अंक के आधार पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा और भारत का खेल यहीं समाप्त हो जाएगा।

 

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...