दूसरे टेस्ट से भी बाहर हुए कप्तान रोहित और नवदीप सैनी

0
134

नई दिल्ली: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा गुरुवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। रोहित को वनडे सीरीज के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी। जिसके बाद वह विशेषज्ञों से इलाज कराने के लिए भारत लौट गए थे। रोहित बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। रोहित के अलावा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं।

रिहेब करते रहेंगे कप्तान रोहित शर्मा

बीसीसीआई ने कहा कि मेडिकल टीम का मानना है कि चोट को पूरी तरह ठीक होने में अभी थोड़ा समय लगेगा। रोहित रिहेब करते रहेंगे और बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। नवदीप सैनी भी चोट के कारण दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। भारत को श्रीलंका, न्यूजीलेंड के साथ सीरीज खेलनी है और फिर आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज होनी है,इसीलिए टीम मेनेजमेंट रोहित को लेकर जोखिम नहीं लेना चाहता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here