HomeखेलAsian Champions Trophy 2024: दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर भारत पुरुष...

Asian Champions Trophy 2024: दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर भारत पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में

Published on

Asian Champions Trophy
भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया। फाइनल में भारत का मुकाबला चीन से होगा। चीन ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को शूटऑउट में 2-0 (1-1) से हराया। भारत ने ग्रुप स्टेज में चीन को 3-0 से हराया था।

सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे अधिक दो गोल दागे। इसके अलावा उत्तम सिंह और जरमनप्रीत सिंह ने एक एक गोल किया। वहीं, कोरिया की ओर से इकलौता गोल यांग जिहुन ने किया। भारत का अब फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को चीन के साथ होगा। चीन पाकिस्तान को शूटआउट में 2-0 से हराकर पहली बार फाइनल में पहुंचा है।

बता दें कि इससे पहले भारत ने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को 2-1 से हराया था। वहीं इससे पहले कोरिया को 3-1, मलेशिया को 8-1 से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की थी। इससे पहले चीन को 3-0 से और जापान को 5-0 से शिकस्त दी थी। गौरतलब है कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 6 टीमें भाग ले रही हैं। ग्रुप स्टेज में सभी टीमों को पांच-पांच मैच खेलने हैं। भारत इस टूर्नामेंट को जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। गौरतलब है कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 6 टीमों ने भाग लिया।

भारत अब पांचवीं एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से महज एक जीत दूर है। यह टूर्नामेंट 2011 में शुरू हुआ था। भारत ने अब तक 7 में से 4 बार खिताब जीते हैं। भारतीय टीम ने 2011, 2016, 2018 और 2023 में यह खिताब है। साल 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता थे।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this