विकास कुमार
काफी समय से अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबरें सुर्खियों में थी। अब विराट कोहली के साथी एबी डिविलियर्स ने इस खबर को अपने लाइव वीडियो में कंफर्म कर दिया था। उनका वो वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसके बाद से लोगों ने अनुष्का को बधाई देनी भी शुरू कर दी थी। अब खबर आई है कि अनुष्का शर्मा कब दूसरे बच्चे को जन्म देंगी।
वहीं एबी डिविलियर्स ने बताया कि विराट अपनी फैमिली के साथ थोड़ा समय बिता रहे हैं। यही वजह है कि वह पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि विराट और अनुष्का का दूसरा बच्चा आने वाला है। अब चलिए बताते हैं विराट-अनुष्का के दूसरे बच्चे का जन्म कब और कहां होगा।
एक्ट्रेस के दूसरे बच्चे का जन्म सितंबर, 2024 तक हो सकता है। अनुष्का को नवंबर 2023 को बेबी बंप्स के साथ स्पॉट किया गया लेकिन लोगों ने इसे अफवाह बताया। वहीं 22 जनवरी को विराट-अनुष्का को साथ में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के समय देखा गया जब एक्ट्रेस बेबी बंप्स छिपा रही थीं। इसी आधार पर ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि अनुष्का सितंबर तक दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। हालांकि विराट-अनुष्का ने प्रेग्नेंसी या उससे जुड़ी किसी भी बात को आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है। एक और बात की खूब चर्चा चल रही है कि अनुष्का की डिलीवरी लंदन में हो सकती है। अनुष्का-विराट ने तय किया है कि वो डिलीवरी के समय लंदन में रहेंगे और वहीं बच्चे का जन्म होगा। फिलहाल किसी भी बात को सही समझने के लिए आपको विराट-अनुष्का के आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए।

