HomeखेलT20 World Cup 2022 में हुआ बड़ा उलटफेर, आयरलैंड ने रचा इतिहास,...

T20 World Cup 2022 में हुआ बड़ा उलटफेर, आयरलैंड ने रचा इतिहास, दो बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम टूर्नामेंट से बाहर

Published on

नई दिल्ली: T20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर 12 मुकाबलों से पहले एक बड़ा उलटफेर हुआ है। क्वालीफाइंग मैचों में ही 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप बाहर हो गई है। वेस्टइंडीज को आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

सुपर 12 में पहुंचा आयरलैंड

आयरलैंड ने वेस्टइंडीज़ को 9 विकेट से हराया,इसके साथ ही आयरलैंड ने सुपर 12 में अपनी जगह बना ली है। आयरलैंड की तरफ से पॉल स्टर्लिंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंद में 66 रन की पारी खेली।

वेस्टइंडीज़ ने दिया था 147 का लक्ष्य

इससे पहले वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 146 रन बनाए और आयरलैंड को जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य दिया। कैरेबियाई टीम की ओर से ब्रेंडन किंग ने सबसे ज़्यादा 62 रन की पारी खेली और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। आयरलैंड की तरफ से गैरेथ डेलानी ने चार ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट झटके।

उलटफेर करने में माहिर है आयरलैंड की टीम

आयरलैंड की टीम उलटफेर करने में माहिर है। उसने 2007 एकदिवसीय वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया था। इसी तरह उसने 2011 एकदिवसीय विश्व कप से इंग्लैंड को बाहर कर दिया था। अब दो बार की विश्व विजेता (2012 और 2016) ववटीम वेस्टइंडीज को भी वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this