Homeराजनीतिकांग्रेस विधायक के बयान से बिहार महागठबंधन में घमासान,राहुल-सोनिया तय करेंगे मुख्यमंत्री...

कांग्रेस विधायक के बयान से बिहार महागठबंधन में घमासान,राहुल-सोनिया तय करेंगे मुख्यमंत्री पद!

Published on

अजीत शर्मा के बयान से बिहार महागठबंधन में घमासान मचा है।भागलपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता रह चुके हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि आगामी बिहार चुनाव 2025 में महागठबंधन की जीत होगी। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। हालांकि तेजस्वी यादव सीएम बनेंगे या नहीं, इसपर अजीत शर्मा ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सबसे अधिक सीट जीतेगी तो वो जरूर मुख्यमंत्री बनेंगे,लेकिन यह सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे तय करेंगे।

मीडिया से बात करते हुए आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने अजीत शर्मा के बयान का विरोध किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का निर्णय उनके नेता करेंगे, लेकिन बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व तेजस्वी यादव कर रहे हैं। अजीत शर्मा के बयान को हल्के में लेते हुए आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा तो नहीं है कि सदन के उनके नेता या पार्टी अध्यक्ष ऐसा कुछ बोले हैं। अजीत शर्मा कौन होते हैं ? यह तय करने वाले। वे अपनी विधानसभा देखेंगे।वो बस विधायक हैं। उनकी बातों को कितना महत्व देंगे, उनकी पार्टी के नेता पहले ही बोल दिए हैं।

बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने इस विवाद पर कहा कि आरजेडी और कांग्रेस मिलकर भी 25-30 सीट से अधिक नहीं जीत सकेंगे।बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।आरजेडी को अजीत शर्मा के बयान पर जवाब जरूर देना चाहिए।बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि ये लोग जब जेल जाने की बारी आती है तब ही एक होते हैं।

Latest articles

फिल्म क्रिमसन क्रेसेंटद लास्ट क्वार्टर का प्रीमियर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित

डॉक्यूमेंट्री फिल्म क्रिमसन क्रेसेंट – द लास्ट क्वार्टर का प्रीमियर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया...

ट्रंप के टैरिफ टेररिज्म के बीच भारत ने हथियार और एयरक्राफ्ट डील डाला ठंडा बस्ते में

भारत ने अमेरिकी हथियारों और एयरक्राफ्ट की खरीद की योजना को ठंडे बस्ते में...

Asia Cup 2025 को लेकर भारत के सामने बड़ी चुनौती

टी20 एशिया कप 2025 के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है।टूर्नामेंट का आयोजन इस...

महावतार नरसिम्हा’  बन सकती है अबतक की सर्वाधिक कमाई वाली फिल्म

महावतार नरसिम्हा' एक स्लीपर हिट बनकर उभरी है।25 जुलाई को जब फिल्म को रिलीज...

More like this