ट्रंप के टैरिफ टेररिज्म के बीच भारत ने हथियार और एयरक्राफ्ट डील डाला ठंडा बस्ते में

0
100

भारत ने अमेरिकी हथियारों और एयरक्राफ्ट की खरीद की योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए भारी-भरकम टैरिफ के बाद केंद्र सरकार की ओर से इसे बड़ा कदम कहा जा रहा है।रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में सरकार के तीन अधिकारियों के हवाले से ये दावा किया गया है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का अमेरिकी दौरा रद्द

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आने वाले हफ्तों में होने वाले अमेरिकी दौरे पर इन हथियारों का सौदा होना था। इनमें जनरल डायनमिक्स के स्ट्राइकर कॉम्बैट व्हीकल, एंटी-टैंक मिसाइल जेवलिन और भारतीय नौसेना के लिए 6 बोइंग P8I टोही विमानों की खरीद शामिल थी।रिपोर्ट के मुताबिक, ये हथियारों की खरीद का ये सौदा 3.6 बिलियन डॉलर का था, जिस पर फिलहाल प्रश्न चिन्ह लग गया है।वहीं, अधिकारियों ने ये भी दावा किया है कि राजनाथ सिंह का अमेरिका दौरा भी रद्द कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here