मेहंदी हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। चाहे शादी विवाह हो या कोई भी त्योहार, हर शुभ अवसर से पहले महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। साल 2023 में मेहंदी के कई नए और खूबसूरत डिजाइन की भरमार रही जिन्हें लोगों ने खूब आजमाया भी। आज हम उन मेहंदी डिजाइंस एक फिर से आपके लिए लाए हैं जिन्हें इस साल खूब पसंद किया गया। इसमें राउंड टिक्की मेहंदी से लेकर पीकॉक फेदर वाली डिजाइन तक खूब चर्चा में रही। इन्हें गूगल पर भी काफी सर्च किया गया। आइए देखते हैं कुछ खूबसूरत छवियां।











