Homeलाइफस्टाइलमर्जी का दूल्हा, खुद के उसूलों पर शादी...स्वरा भास्कर ने अपने ब्याह...

मर्जी का दूल्हा, खुद के उसूलों पर शादी…स्वरा भास्कर ने अपने ब्याह से दकियानूसी सोच पर मारा तमाचा

Published on

स्वरा भास्कर, ऐसी एक्ट्रेस जो अदाकारी के साथ-साथ अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह इंडस्ट्री में ऐसी एक्ट्रेसेज में शामिल रही हैं, जो कामकाज के साथ-साथ सामाजिक आंदोलनों में भी सक्रिय रहती आई हैं। एक ओर जहां एक्ट्रेसेज अपने स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं तो वहीं स्वरा ऐसी हीरोइन हैं जो खुलकर अपनी आइडियोलॉजी की वजह से सुर्खियां बटोरती हैं। अब स्वरा की शादी है तो वो भी स्वाद अनुसार (उनकी शादी का हैशटैग) ही। स्वरा वो लड़की रहीं जिन्होंने अपनी पसंद से करियर चुना। अपनी पसंद के रोल किए। और शादी की तो लड़के के साथ-साथ तरीका भी अपनी पसंद का चुना है। स्वरा ने वो कर दिखाया, जिसकी हिम्मत शायद ही लोग कर पाएं। इसे देख यकीनन यही कहेंगे कि ये दकियानूसी सोच पर तमाचा है।

आजकल शादी एक व्यापार बन चुकी है। शादी पर करोड़ों रुपये खर्च करना आम हो चुका है। इस ट्रेंड में बदलाव तो कई हुए लेकिन एक चीज है जो नहीं बदली वो है धर्म की आड़ में कुछ ऊल-जलूल चीजें। जब स्वरा ने ऐलान किया कि वह ट्रेडिशनल तरीके से भी शादी करेंगी तो लोग ताने कसने के लिए तैयार थे। ट्रोल्स सोच रहे थे कि अगर स्वरा भास्कर ने निकाह पढ़ा तो हिंदू धर्म वाले ताने कसेंगे और अगर 7 फेरे लिए तो फहाद अहमद को मुस्लिम खदेड़ देते। मगर इस कपल ने इन बेचारे ट्रोल्स को मौका ही नहीं दिया। क्योंकि स्वरा ने न तो निकाह पढ़ा न ही 7 फेरे लिए। उन्होंने तो सबसे बड़े धर्म संविधान के अनुसार शादी की।

न धर्म बदला न पहचान

स्वरा भास्कर ने इंटरफेथ शादी की है। स्वरा और फहाद ने न तो शादी के लिए अपनी पहचान बदली न ही धर्म। फहाद अहमद मुस्लिम हैं और स्वरा हिंदू। अक्सर देखा जाता है कि जब कपल अलग अलग धर्म का होता है तो वे शादी के लिए धर्म बदलते हैं। मगर स्वरा ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की। स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 जिसे SMA भी कहते हैं। इसमें कपल बिना धर्म परिवर्तन के शादी कर सकते हैं जो कि कानूनी रूप से मान्य होती है। बस इसका एक पहलू ये है कि शादी के समय किसी भी पक्ष का पहले से कोई जीवनसाथी नहीं होना चाहिए।

यूं ही स्वरा भास्कर छाईं रहे

अब स्वरा भास्कर नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हैं। बस उनकी जिंदगी आगे भी ऐसे ही उनके उसूलों पर चलती रहे। वह ऐसे ही सफलता को चूमती रहे। सबसे जरूरी वह अपने खास अंदाज को कभीभी किसी के लिए न बदलें। इसी के साथ स्वरा भास्कर को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Latest articles

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...

सावन में भगवान शिव शंकर की विशेष पूजा आराधना किए जाने के कारण

सावन का महीना कल से शुरू होने जा रहा है। वैसे तो हर महीने...

More like this

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...