HomeमनोरंजनBigg Boss OTT 3: शो के पहले कंटेस्टेंट का हुआ खुलासा, Vicky...

Bigg Boss OTT 3: शो के पहले कंटेस्टेंट का हुआ खुलासा, Vicky jain और sheezan khan को किया गया अप्रोच

Published on

विकास कुमार
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए मेकर्स ने सेलेब्स को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। दावा है कि इस सीजन में विक्की जैन की एंट्री हो रही है। दरअसल सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 खत्म हो गया है। डोंगरी का लड़का यानी मशहूर मुनव्वर फारूकी ने इस शो की ट्रॉफी को अपने नाम किया तो वहीं अभिषेक कुमार इस सीजन के रनर अप रहे। विक्की जैन को इस सीजन में मास्टरमाइंड का टैग मिला लेकिन वह शो नहीं जीत पाए। वहीं अब विक्की जैन ने 1 बार फिर बिग बॉस में एंट्री की प्लानिंग कर ली है। विक्की अब बिग बॉस के ओटीटी सीजन 3 में नजर आएंगे। विक्की जैन के साथ एक और एक्टर का नाम सामने आया है। हालांकि, शो में अंकिता लोखंडे आएंगी या नहीं आइए आपको बताते हैं।

बिग बॉस ओटीटी 3 को खत्म हुए अभी महज दो दिन हुए हैं,लेकिन बिग बॉस के मेकर्स ओटीटी के सीजन 3 की तैयारियों में जुट गए हैं। इस शो के लिए मेकर्स कई सेलेब्स को अप्रोच करेंगे। इस लिस्ट में पहला नाम अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन का जुड़ गया है। दावा है कि विक्की जैन और मेकर्स के बीच सीजन 17 की चर्चा चल रही है और अगर सब कुछ ठीक रहता है को विक्की ओटीटी के तीसरे सीजन में एंट्री ले सकते है। इस बार विक्की जैन अकेले ही शो में आएंगे। विक्की के साथ अंकिता लोखंडे शो में नहीं आएंगी। इस चीज का फायदा विक्की जैन की गेम को जरूर मिलेगा। सीजन 17 में विक्की कहीं न कहीं अंकिता लोखंडे की वजह से खुलकर नहीं खेल पाए थे। विक्की जैन के अलावा शीजान खान को भी मेकर्स ने अप्रोच किया है। कई रिपोर्ट्स में विक्की और शीजान खान का नाम सामने आया है। बिग बॉस ओटीटी 3 में विक्की जैन को देख फैंस काफी खुश होने वाले हैं।

जियो सिनेमा पर बिग बॉस ओटीटी 2 में स्ट्रीम हुआ था। बिग बॉस ओटीटी टू सुपरहिट साबित हुआ था। इस सीजन में मेकर्स ने टीवी स्टार्स और इनफ्लुएंसर के बीच जंग करवाई जो फैंस को काफी पसंद आई। इस सीजन में एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री मारी और शो की ट्रॉफी को अपने नाम किया। अभिषेक मल्हान इस सीजन के रनर अप रहे थे,अब बिग बॉस ओटीटी थ्री पर सबकी नजर टिक गई है।

Latest articles

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...

आतंक के आका सुन लें, वे हमेशा हारेंगे’, पीएम मोदी ने कारगिल में कहा

पीएम मोदी द्रास पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में...

More like this

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...