अभी कुछ दिन पहले ही महिलाओं ने बड़ी ही धूमधाम से हरियाली तीज का पर्व मनाया था। इसके बाद अब कजरी तीज का त्योहार आने वाला है। ये व्रत भी माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। अगर आप भी हरतालिका तीज के मौके पर अपने हाथों को खूबसूरत मेहंदी से सजाना चाहती हैं तो हम कुछ डिजाइन्स आपके लिए लेकर आए हैं। आप अपनी पसंद के डिजाइन्स चुनें और त्योहार की तैयारी में लग जाएं। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। हर पर्व पर मेहंदी लगाने का अपना महत्व होता है। क्योंकि मेहंदी सिर्फ शौक के लिए नहीं लगाई जाती। बल्कि यह सुहाग का प्रतीक भी है और सौभाग्य का प्रतीक भी। आइए देखते हैं कुछ शानदार मेहंदी डिजाइन्स यकीनन आपको भी ये डिजाइन पसंद आएंगे।












