साउथ की बड़ी फिल्म में नजर आ सकते हैं Shahrukh Khan, ‘Toxic’ में किंग खान कर सकते हैं एक कैमियो रोल

0
183

 विकास कुमार 
साउथ के सुपरस्टार यश अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ से बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। यश की ‘केजीएफ 2’ के बाद फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की अधिकारिक तौर पर घोषणा हो चुकी है। फिल्म ‘टॉक्सिक’ का एक मोशन पोस्टर सामने आया था, जिसे काफी पसंद किया गया। अब इन सब के बीच फिल्म ‘टॉक्सिक’ में बॉलीवुड के एक सुपरस्टार की एंट्री की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ में शाहरुख खान भी नजर आ सकते हैं।

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले काफी सुर्खियों में है,फिल्म ‘टॉक्सिक’ से जुड़े एक के बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद फैंस खुशी से झूम उठेंगे। यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की एंट्री हो सकती है। फिल्म ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स इसको लेकर शाहरुख खान से बात करने में लगे हुए है। मेकर्स को शाहरुख खान के जवाब का इंतजार है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहरुख खान इस फिल्म में कैमियो कर सकते हैं। अब देखना होगा कि किंग खान इस रोल के लिए हां करते हैं या न,लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर अधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया है,इस मुद्दे पर अभी मेकर्स एकदम शांत हैं।

शाहरुख खान और यश को लेकर अभी हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि दोनों सुपरस्टार एक एक्शन फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं,लेकिन बाद में यश के करीबी सूत्रों ने इस खबर का खंडन कर दिया था। फिल्म ‘टॉक्सिक’ से पहले शाहरुख खान का नाम कई फिल्मों के साथ जुड़ चुका है,लेकिन किसी को लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here