HomeमनोरंजनSalman Khan के घर के बाहर फायरिंग करने वाले हमलावरों का हुआ...

Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग करने वाले हमलावरों का हुआ खुलासा

Published on

विकास कुमार
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर चली गोलियों के मामले में नया अपडेट सामने आया है। इस मामले में पुलिस को हमलावरों की फोटो मिल गई है। इतना ही नहीं, एक हमलावर की पहचान तक कर ली गई है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की जान खतरे में है। सलमान के घर के बाहर 14 अप्रैल को दो बाइक सवार लोगों ने गोलियां चलाईं। इस मामले में मुंबई पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को इस मामले में दोनों हमलावरों की फोटो मिल गई है, जिसमें हमलावरों का चेहरा साफ नजर आ रहा है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर अहले सुबह दो बाइक सवार लोगों ने हमला कर दिया था। इन हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इस संवेदनशील मामले में दोनों हमलावरों की फोटो भी सामने आ गई है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक हमलावर काली और सफेद टी-शर्ट में नजर आ रहा है और दूसरा हमलावर लाल टी-शर्ट में दिख रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों ही किसी तरह अपना चेहरा छुपाने की कोशिश कर रहे हैं,लेकिन सीसीटीवी फुटेज में दोनों का चेहरा साफ नजर आ रहा है। वहीं, अब इस फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश में लगी है। दोनों की तलाश जारी है और उसके लिए पुलिस हर लेवल पर जांच कर रही है। सेंट्रल एजेंसियां भी शूटर के खिलाफ सुराग तलाशने में लगी हुई है।

सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने वाले एक हमलावर की पहचान हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी में दिख रहा एक शूटर का नाम विशाल है, जिसे कालू के नाम से जाना जाता है। विशाल हरियाणा का रहने वाला है, लेकिन वह राजस्थान की एक गैंग का शूटर है। विशाल पर कई आरोप हैं,हाल ही में उसने हरियाणा के रोहतक में शख्स की गोली मारकर हत्या की थी। इतना ही नहीं, विशाल ने उसकी मां की भी हत्या कर दी थी, जिसके बाद से ही वह फरार है। वहीं, अब पुलिस दूसरे हमलावर की पहचान करने में जुटी हुई है। बॉलीवुड के भाईजान के घर के बाहर फायरिंग होने से उनके समर्थकों में डर का माहौल है। इसलिए पुलिस को सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करना चाहिए।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...