साउथ इंडियन मूवीज की पॉपुलर एक्ट्रेस शादी के चार महीने बाद बनी मां

0
219

साउथ इंडियन मूवीज की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा शादी के चार महीने बाद जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। टॉलीवुड एक्ट्रेस नयनतारा ने 9 जून 2022 को फिल्म मेकर पति विग्नेश शिवन के साथ चेन्नई में शादी की थी। रविवार को उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों के साथ अपनी फोटोज शेयर कर गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है।

एक्ट्रेस के पति विग्नेश शिवन ने फैंस के साथ शेयर की फोटोज

एक्ट्रेस के पति विग्नेश शिवन अपने घर पर जुड़वां बेटों का स्वागत किया है। विग्नेश शिवन ने कई फोटोज पोस्ट की है, जिसमें दोनों लोग अपने बच्चों के पैरों को चूमते दिखाई दे रहे हैं।

 शिवन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा शानदार मैसेज

विग्नेश शिवन ने पोस्ट के कैप्शन में बहुत ही प्यारा मैसेज भी लिखा है। नयनतारा और अपने न्यू बोर्न बेबी के साथ उन्होंने लिखा,’नयन और मैं आज अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हमें जुड़वा बेटे हुए हैं। हमारी सारी प्रार्थनाएं, हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद हमें हमारे दोनों बच्चों के रूप में मिला है। हमें उईर और उलगम के लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।

9 जून 2022 को चेन्नई में की थी शादी

गौरतलब है कि नयनतारा और विग्नेश शिवन ने 9 जून, 2022 को चेन्नई में शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा शाहरुख खान के साथ निर्देशक एटली की अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जवान’ में नजर आएंगी। जो 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here