Miss World 2023 In India: 27 साल बाद भारत में होने जा रहा है मिस वर्ल्ड कॉम्पटीशन, 130 देश की सुंदरियां होंगी शामिल

0
430

न्यूज डेस्क
भारत करीब तीन दशक बद इस साल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 71वें संस्करण की मेजबानी करेगा। देश ने आखिरी बार 1996 में इसकी मेजबानी की थी। भारत में ये आयोजन 27 साल के लंबे अंतराल के बाद हो रहा है। मिस वर्ल्ड संगठन की अध्यक्ष जूलिया मॉर्ले ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत की अनूठी और विविध संस्कृति को बाकी दुनिया के साथ साझा करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते। महीनेभर तक चलने वाले इस आयोजन में 130 से ज्यादा देशों की सुंदरियां हिस्सा लेंगी।

भारत को आधिकारिक मेजबानी सौंपते हुए मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मोर्ली ने कहा कि मुझे ये बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल का आयोजन भारत में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं इस देश में सबसे पहले करीब 30 साल पहले आई थी और तभी से भारत के लिए मेरे दिल में बेहद खास जगह बनी रही है। हम आपकी अनूठी और विविध संस्कृति, विश्व स्तर के आकर्षण और लुभावनी जगहों को पूरी दुनिया के साथ शेयर करने के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि मिस वर्ल्ड फेस्टिवल को शानदार बनाने के लिए मिस वर्ल्ड लिमिटेड और पीएमई एंटरटेनमेंट साथ मिलकर काम करेंगे। इस पेजेंट के फिनाले का आयोजन नवंबर/दिसंबर में होगा। इससे पहले 130 देशों की प्रतिभागी पेजेंट से जुड़ी एक्टिविटीज में हिस्सा लेंगीं। इसमें अलग-अलग राउंड भी होंगे, जो करीब एक महीने तक चलेंगे।

ये भारतीय जीत चुकी हैं मिस वर्ल्ड का ताज

1966- रीता फारिया
1994- ऐश्वर्या राय
1997- डायना हेडन
1999- युक्ता मुखी
2000- प्रियंका चोपड़ा
2017- मानुषी छिल्लर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here