HomeमनोरंजनLahore 1947: 'लाहौर 1947' में हो सकती है करण देओल की एंट्री,...

Lahore 1947: ‘लाहौर 1947’ में हो सकती है करण देओल की एंट्री, पाकिस्तान में फिर गदर काटेंगे सनी देओल

Published on

विकास कुमार
बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार सनी देओल की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर आए दिन नया अपडेट सामने आता है,अब सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इसके बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। दरअसल, इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री होने की चर्चा है। आइए जानते हैं कि राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘लाहौर 1947’ में सनी देओल के साथ कौन सा एक्टर नजर आ सकता है।

सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री की कयासबाजी हो रही है। दरअसल, सनी देओल के बेटे करण देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। करण देओल ने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह स्क्रिप्ट पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। करण देओल ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है कि, ‘कैरेक्टर में ढल रहा हूं’। इसके बाद लोगों ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया है कि सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ में करण देओल की एंट्री हो गई है और वह इसी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं।

सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर बीते दिनों एक खबर आई थी कि अभिमन्यु सिंह इस मूवी में मुख्य विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। एक सोर्स ने बताया था, ‘राजकुमार संतोषी की फिल्मों में हमेशा एक मजबूत विलेन होता है जो सालों तक लोगों के जेहन में जिंदा रहता है,इस बार भी लाहौर 1947 में विलेन एक जबरदस्त एंट्री मारने वाला है। कई नामों को परखने के बाद निर्देशक ने अभिमन्यु सिंह के नाम पर पक्की मुहर लगाई है जो लाहौर 1947 में सनी देओल से भिड़ेगा।

Latest articles

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...

सावन में भगवान शिव शंकर की विशेष पूजा आराधना किए जाने के कारण

सावन का महीना कल से शुरू होने जा रहा है। वैसे तो हर महीने...

More like this

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...