मशहूर सिंगर वाणी जयराम का निधन, घर में मिली मृत, माथे पर चोट के निशान

0
373

न्यूज डेस्क
हिंदी सिनेमा की मशहूर पार्श्व गायिका वाणी जयराम का निधन हो गया है। चेन्नई के उपनगरीय इलाके में स्थित अपने अपार्टमेंट में वे मृत मिलीं। पद्म भूषण से सम्मानित वाणी जयराम शनिवार को अपने घर में मृत मिलीं। 77 वर्षीय वाणी के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और वह अकेले रहती थी। उनकी कोई संतान नहीं हैं। तमिलनाडु पुलिस ने संदिग्ध हालत में मौत का केस दर्ज किया है। उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने खेद जताया है।

पुलिस ने बताया कि उनके सिर पर चोट के निशान मिले हैं और आगे की जांच जारी है। उनकी घरेलू सहायिका मलारकोडी हमेशा की तरह शनिवार को काम पर आई। कालबेल दबाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। उसने तुरंत गायिका के रिश्तेदारों को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोपहर में वाणी जयराम के रिश्तेदारों की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़ा और उन्हें मृत पाया। मलारकोडी ने बताया कि वाणी जयराम को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं थी।

वाणी जयराम ने हिंदी, तमिल तेलुगु, मलयालम, मराठा, उड़िया, बंगाली समेत देश की कई भाषाओं में 10 हजार से ज्यादा गाना गाए हैं। साल 1971 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘गुड्डी’ में उन्होंने ‘बोले रे पपीहा रे’ गाया था। उनकी आवाज में गाया ये गाना एवरग्रीन सॉन्ग बना। इस फिल्म से जया बच्चन ने डेब्यू किया था और ये गाना उन्ही पर फिल्माया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here