Bharat Takhtani से तलाक के बाद अब इस जगह रहेंगी Esha Deol, बच्चों की देखभाल मिल कर करेंगे कपल

0
346

विकास कुमार 
बॉलीवुड की दुनिया से अभी हाल ही में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है,एक्ट्रेस ईशा देओल शादी के 12 साल बाद अपने पति भरत तख्तानी से अलग हो गई है । इन दोनों की तलाक की खबर के बाद हर तरफ इसको लेकर चर्चा हो रही है । आपको बता दें कि भरत तख्तानी और ईशा देओल के अलग होने की खबरें काफी दिनों से चल रही थीं । अब तलाक के बाद कई सवाल भी उठने लगे हैं, अभी तक ईशा देओल अपने बच्चों के साथ भरत तख्तानी के घर ही रहा करती थी । अब उनका नया घर कौन सा होने वाला है, इसके अलावा बच्चों को लेकर भी सवाल हो रहे हैं कि उनकी देखभाल कैसे की जाएगी,हालांकि इन सारे सवालों का जवाब मिल गया है ।

शादी के 12 साल बाद पति भरत तख्तानी से अलग होने के बाद ईशा देओल की लाइफ एक नए मोड पर आ गई है । भरत तख्तानी और ईशा देओल की लव स्टोरी के बाद अब उनकी तलाक की खबरें भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं । तलाक के खबरों के बाद अब ईशा देओल के नए घर और बच्चों की देखभाल को लेकर सवाल हो रहे हैं ।पति भरत तख्तानी से अलग होने के बद ईशा देओल मां हेमा मालिनी के बंगले में शिफ्ट होने वाली है,इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है । इसके अलावा बच्चों की देखभाल के लिए कपल ने बड़ा फैसला लिया है, ईशा देओल और भरत तख्तानी मिलकर बच्चों की देखभाल करने वाले हैं ।

गौरतलब है कि कपल की दो बेटियां हैं, ईशा देओल और भरत तख्तानी के अलग होने की वजह का अभी साफ तौर पर खुलासा नहीं हो पाया है । बताया जा रहा है कि भरत तख्तानी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते ईशा देओल को अलग होने का फैसला लेना पड़ा है,लेकिन इस एंगल की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here