Homeलाइफस्टाइलअभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह पर ED का शिकंजा, 19 दिसंबर को ...

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह पर ED का शिकंजा, 19 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

Published on

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)ने समन जारी किया है। रकुल को तेलुगू फिल्म उद्योग ड्रग्स मामले से जुड़े एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। 32 वर्षीय अभिनेत्री को 19 दिसंबर को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

चार साल पुराना है मामला

गौरतलब है कि सितंबर में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने रकुल से करीब ढाई घंटे पूछताछ की थी। उल्लेखनीय है कि यह मामला 4 साल पुराने ड्रग्स से जुड़ा है। इस मामले में कई दूसरे अभिनेताओं को भी समन जारी किए गए थे। तेलंगाना एक्साइज विभाग ने 2017 में 30 लाख रुपये की ड्रग्स जब्त की थी और इस मामले में 12 केस दर्ज किए थे। इस मामले में अधिकारियों ने 11 केस में चार्जशीट दाखिल की है।

सितंबर में भी ईडी के समक्ष पेश हो चुकीं है रकुल प्रीत

इससे पहले सितंबर 2021 में अभिनेत्री रकुल प्रीत हैदराबाद में ईडी के सामने पेश हुईं थी। ईडी ने उन्हें हाई-एंड ड्रग रैकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के संबंध में बुलाया था, जिसका एजेंसी ने 2017 में शहर के अंदर भंडाफोड़ किया गया था।

NCB भी कर चुकी है पूछताछ

2020 में एक्ट्रेस को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ड्रग एंगल के सिलसिले में भी अभिनेत्री रकुल प्रीत को बुलाया था। उन्हें रिया चक्रवर्ती के साथ बातचीत के कारण बुलाया गया था।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this