न्यूज डेस्क
अगर आप स्वस्थ्य और निरोगी रहना चाहते हैं तो अपनी डाइट में एक सेब रोजाना शामिल कर लीजिए। सेब खाने के बहुत सारे फायदे हैं। आपने शायद ये भी सुना हो कि दिन में एक सेब खाने से आप डॉक्टर से दूर रह सकते हैं। दरअसल सेब अन्य फलों के मुकाबले सबसे ज्यादा लाभदायक और हेल्दी फल माना गया है। सेब में विटामिन्स और नुट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
सेब खाने का सही तरीका
सेब को छील कर नहीं खाना चाहिए। सुबह हो सके तो इसे बिना काटे और ऐसे ही प्राकृतिक रूप में खाएं। सेब के छिलके में ही पेक्टिन पाया जाता है और अगर छिलका उतार दिया जाए, तो पूरे लाभ नहीं मिल पाएंगे। साथ ही सेब को शाम के समय या फिर सोते समय भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से यह पाचन में लाभ नहीं पहुंचा पाती है और कुछ नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं।आइए जानते हैं, सेब खाने के गजब के फायदे के बारे में –
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक
तमाम तरह कि बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना बहुत आवश्यक है। इसके लिए रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाने से आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकते हैं। सेब में विटामिन सी, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसलिए एक सेब का सेवन रोज कीजिये।

वजन को रखता है कंट्रोल में
अगर आप अपने वजन को नियंत्रण में रखना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट सेब का सेवन कर सकते हैं। रोज सुबह एक सेब खाने से आप अपना वजन कम करने में सफलता पा सकते हैं। सेब में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। एक तो इसे खाने से आपको ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती है। यही वजह है कि आप बार बार ज्यादा खाने से बचे रहते हैं और आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है।
दिल को रखता है स्वस्थ्थ
सुबह खाली पेट सेब खाने से दिल की सेहत अच्छी रहती है। सेब में मौजूद फाइबर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। इसके अलावा सेब में विटामिन सी और पोटैशियम भी होता है। ये तत्व हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम करते हैं। इसलिए जिसे हृदय रोग हो या ना हो, दोनों ही को सुबह खाली पेट सेब का सेवन करना चाहिए।

खराब कोलेस्ट्रॉल को कर देता है समाप्त
अगर आप सुबह सेब खाते हैं तो उससे आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल और जमा हुआ नमक खत्म हो जाता है। इसलिए यदि आप लंबे समय तक सेब का सेवन करते हैं तो इससे मेटाबोलिज्म में सुधार होता है।
खून की कमी करता है दूर
अगर आप नियमितक रूप से खाली पेट सेब का सेवन करते हैं तो इससे खून की कमी जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। सेब में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो खून को साफ करने के साथ साथ शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन का उत्पादन भी करता है।
कब्ज की समस्या से रखता है दूर
अगर आपको सुबह पेट ना साफ होने की शिकायत है तो सुबह एक सेब आपको ज़रूर खाना चाहिए। ये आपकी कब्ज़ की समस्या का समाधान कर सकता है। कब्ज, गैस और डाइजेशन की समस्या में खाली पेट सेब का सेवन करना लाभदायक होता है। सेब में फाइबर होता है जो धीरे-धीरे कब्ज की समस्या को कम करता है।
आंखों के लिए है फायदेमंद
एक सेब रोजना खाने से आंखों की कमज़ोरी को दूर किया जा सकता है। अगर आंखों की रोशनी बढ़ानी है तो बच्चों के साथ साथ आपको भी रोजाना एक सेब जरूर खाना चाहिए।
ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल
सेब डायबिटीज के रोगियों के लिए भी बहुत बेहतर है। अगर आप सेब को छिलके समेत खाएं तो डायबिटीज में ये बहुत लाभ पहुंचाता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

अस्थमा के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद
सेब अस्थमा के रोग में भी फायदा पहुंचाता है। दमा से छुटकारा दिलाने में सेब या फिर सेब का जूस आपकी बहुत मदद कर सकता है। सेब में मौजूद फ्लेवोनोइड्स जो फेफड़ों को ताकत देने का काम करता है। यही कारण है कि सेब खाने से अस्थमा रोग से राहत मिलती है।
हड्डियां होती हैं मजबूत
सेब में भरपूर कैल्शियम होता है। इसको रोज खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। खाली पेट सेब खाने का फायदा ये है कि इससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी और आपके शरीर को कैल्शियम की भी भरपूर मात्रा मिलती रहेगी।
पथरी में भी मददगार है एक सेब
अगर किसी को पथरी की शिकायत है तो सेब उसका भी इलाज है। पथरी के रोगियों के लिए सिर्फ सेब ही नहीं बल्कि सेब का जूस और सेब का सिरका भी उनकी सेहत को बनाए रखने में सहायक होता है। सेब खाने से पथरी के दर्द में भी आराम मिलता है।
एक सेब रोजाना खाने से आपको कई रोगों से मुक्ति मिल सकती है। इसलिए आज से ही रोजना एक सेब को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें और स्वस्थ और निरोगी रहें।

