नवरात्रि का त्योहार शुरू हो चुका है और पूरा देश मां दुर्गा के रंगों में रंगा हुआ है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि नवरात्रि में गरबा खेलने के लिए लोग काफी उत्साहित रहते हैं। देवी दुर्गा के नौ स्वरूप हैं और नौ रंग हैं। अगर आप भी नवरात्रि के दौरान खुद को देवी मां के रंगों में रंगना चाहती हैं तो आपकी भक्ति के साथ साथ सुंदरता में भी चार चांद लग जाएंगे।
नवरात्रि में महिलाएं मां के प्रति अपनी आस्था बनाए रखने के साथ आकर्षक परिधान पहनने पर भी पूरा जोर रखती हैं। अगर इस नवरात्रि आप भी कन्या पूजन के समय सबसे हटकर दिखना चाहती हैं तो आप यहां से आइडिया ले सकती हैं।
नवरात्रि में बैंगनी, गुलाबी, हरा और नारंगी शेड के साथ क्रीम, लाल या पीले रंग के पंरपरागत परिधानों में रंगीन धागों से हुई गुजराती कढ़ाई के साथ शीशे का काम काफी ट्रेंड में है। आप भी कन्या पूजन के समय इस ट्रेंड को फॉलो कर सकती हैं। आप चाहें तो रामनवमी पर चटख नारंगी, पीला, लाल और नीले रंगों वाली कोटा डोरिया कपड़े की साड़ी पहन सकती हैं। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माता को लाल रंग सबसे अधिक प्रिय है,इसलिए लाल साड़ी धारण करना नवरात्रि में शुभ माना जाता है।
Navratri saree online
Navratri Saree look
Navratri saree set