न्यूज डेस्क
गर्मियों के मौसम में लीची न सिर्फ स्वाद में बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। लीची न सिर्फ शरीर को हाइड्रेटेड रखती है बल्कि पाचनशक्ति,त्वचा में भी निखार लाती है। लीची में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। सबसे ज्यादा विटामिन सी से भरपूर होती है लीची। साथ ही इसमें फॉस्फोरस, कॉपर, पॉलीफेनॉल ऑलिगोनॉल होता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल प्रॉपर्टीज होती हैं। इसके साथ ही इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, नियासिन, फोलेट, थियामिन, कई तरह के विटामिंस जैसे ए, सी, ई, के, सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक आदि भी मौजूद होते हैं। लीची खाने से इम्यूनिटी को भी मजबूत किया जा सकता है।
आइये जानते हैं लीची खाने के फायदे।

शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाता है
गर्मियों के मौसम में अक्सर शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। इसके लिए आप लीची का सेवन कर सकते हैं इससे आप डिहाइड्रेशन से बचे रहेंगे। लीची में पानी अच्छी मात्रा में होता है, जो शरीर से पानी की कमी को दूर करने में मदद करता है।

वजन किया जा सकता कम
लीची खाने से वजन को भी कम किया जा सकता है। अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।
पाचन संबंधी बीमारियों से छुटकारा
लीची खाने से गर्मी के मौसम में पाचन संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं। लीची में मौजूद फ्लेवोनॉएड्स, फिनोलिक कम्पाउंड डाइजेशन को दुरुस्त रखता है। ऐसे में पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए गर्मी के मौसम में लीची का सेवन जरूर करना चाहिए।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाता है मजबूत
लीची के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत रखा जा सकता है। इसमें विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और फोलेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत रखने में मदद करता है और पाचन को सही करता है। इसलिए इसे डाइट में शामिल किया जा सकता है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत हो सके।

हृदय रोगियों के लिए लाभकारी
दिल के लिए भी लीची बेहद फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है, जो दिल की सेहत को ठीक रखने में मदद करता है। इसलिए आप इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।

लीची खाने के अन्य फायदे
- प्रेगनेंट महिलाओं के लिए लीची एक अच्छा फल है जिससे उनके शरीर को भरपूर आयरन मिलता है।
- लीची खाने से लकवा का खतरा कम होता है। इसमें भरपूर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
- लीची खाने से सेक्स लाइफ भी अच्छी रहती है।
- लीची आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद है। लीची खाने से स्किन ग्लो करने लगती है।
- लीची खाने से इंफेक्शन का खतरा कम होता है इससे गले में खराश, बुखार, जुकाम जैसी समस्याएं नहीं होती है।

