Homeलाइफस्टाइलइन सब्जियों को भूलकर भी न रखें फ्रिज में, सेहत को हो...

इन सब्जियों को भूलकर भी न रखें फ्रिज में, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

Published on

न्यूज डेस्क
सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रखना सामान्य बात है,फ्रिज का तापमान इन्हें जल्दी खराब नहीं होने देता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ सब्जियों को फ्रिज में रखना बहुत नुकसानदायक होता है। इन्हें सामान्य तापमान में खुले में रखना ही सही रहता है। फ्रिज में रखने से इन के स्वाद और बनावट में अंतर आ जाता है। आइए आपको बताते हैं कि कौन कौन सी सब्जियों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

प्याज

प्याज एक ऐसी सब्जी है, जो फ्रिज में रखने से सड़ सकती है। इसे हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां हवा का आना-जाना हो और वह जगह सूखी व ठंडी हो। प्याज को फ्रिज में रखने से उसमें फफूंद लग सकता है, जिसके बाद वह खाने के लायक नहीं रहती है।

आलू

आलू को हमेशा सूखी जगह पर ही रखना चाहिए। इसके पौष्टिक गुणों और रंग-रूप को बरकरार रखने के लिए उन्हें ताजी और सूखी हवा की जरूरत होती है। फ्रिज में रखने पर न केवल आलू के रंग-रूप में बदलाव आ जाता है बल्कि वे किरकिरे भी हो जाते हैं।

टमाटर

टमाटर को जल्दी खराब होने के डर से लोग अक्सर इन्हें फ्रिज में रख देते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि हमें ऐसा करने के बजाय टमाटरों को खुले तापमान में ही रखना चाहिए। फ्रिज में रखने पर उनकी बनावट और स्वाद में अंतर आने लगता है, जिससे वे खाने लायक नहीं रहते।

कद्दू और लौकी

कद्ददू और लौकी जैसी सब्जियां पानी से भरपूर होती हैं और इन्हें खाने का फायदा तभी है जब आप इसे इसके देसी रूप में खाएं। तो, पानी से भरपूर लौकी और कद्दू को कभी भी फ्रिज न रखें। एक तो ठंडक के कारण ये अंदर से सूख जाएगा और बेस्वाद हो जाएगा। दूसरा इसके विटामिन सी और बाकी खनिज भी खत्म हो जाएंगे।

खीरा

आपको फ्रिज में खीरा भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए कि खीरे को फ्रिज में रखने से इसका पानी सूख जाता है और ये कड़वा हो जाता है। इससे इसका स्वाद तो खराब हो ही जाता है, साथ ही इसे खाने का कोई फायदा भी नहीं मिलता है। इसलिए खीरा फ्रिज में न रखें।

Latest articles

आखिर नागालैंड के छह जिलों में वोटिंग परसेंट शून्य क्यों रहा ?

न्यूज़ डेस्क नागालैंड के छह जिलों में वोटिंग प्रतिशत शून्य रहा। यहां मतदान केंद्रों पर...

लोकसभा चुनाव : पहले चरण के मतदान में जहाँ सबसे ज्यादा हिंसा हुई ,वही सबसे ज्यादा मतदान !

न्यूज़ डेस्क लोकसभा चुनाव का आज पहला चरण समाप्त हो गया। 102 सीटों पर आज...

रूस ने यूक्रेन पर हमले किये तेज ,मृतकों की संख्या बढ़ने की सम्भावना !

न्यूज़ डेस्क रूस और यूक्रेन के युद्ध के दौरान रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज...

102 सीट पर मतदान खत्म, बंगाल में सर्वाधिक, बिहार में सबसे कम वोटिंग

न्यूज़ डेस्क लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की...

More like this