Pineapple Benefits: इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचाता है अनानास, जानिए चमत्कारिक लाभ

0
398

न्यूज डेस्क
अनानास एक बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद फल है। इसे अंग्रेजी में पाइनएप्पल के नाम से जाना जाता है। अनानास कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अनानास भारत के अलावा थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, केन्या, चीन और फिलीपींस में भी पाया जाता है। अनानास और उसके रस को लोग कई बीमारियों के इलाज या रोकथाम के लिए उपचार के रूप में उपयोग में लाते हैं। अनानास में कई तरह के विटामिन्‍स और मिनरल्‍स मौजूद रहते हैं इनमें प्रमुख रूप से मैंगनीज, विटामिन सी, आयरन, विटामिन बी 6,विटामिन के,विटामिन बी 1(थायमिन) , कॉपर, फोलेट, पोटैशियम, मैगनीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, कोलीन शामिल हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है

अनानास का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। अनानास में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। ये तत्व शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। अनानास का सेवन करने से आप सर्दी-जुकाम और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।


पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा

पाचन संबंधी समस्या में अनानास का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। अनानास में ब्रोमेलिन नामक तत्व होता है, जो प्रोटीन को ब्रेक डाउन करने में मदद करता है। प्रोटीन का ब्रेक डाउन होने के बाद छोटी आंत इसे अवशोषित कर पाती है। इसके अलावा, अनानास में पानी और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसका नियमित सेवन करने से कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

अर्थराइटिस में मददगार

बुढ़ापे में गठिया होना एक आम समस्या है। इस दौरान जोड़ों में सूजन हो जाती है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और गठिया वाले लोगों को दर्द से राहत दे सकते हैं।

त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत

विटामिन सी और बीटा कैरोटीन से भरपूर अनानास त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। इसे आप खा भी सकते हैं या सीधे त्वचा पर लगा जा सकते हैं। ये सूरज की हानिकारक किरणों से लड़ने, झुर्रियों को कम करने और त्वचा को निखारने में मदद करता है।

हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद

अनानास का सेवन दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अनानास में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये सभी तत्व दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अनानास में मौजूद ब्रोमेलिन तत्त्व ब्लड क्लोट की समस्या से बचाते हैं। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

हड्डियों को बनाता है मजबूत

अनानास कैल्शियम और मैंगनीज सहित कई पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है। ये पोषक तत्व, ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद करते हैं। ये बुढ़ापे की एक आमतौर पर होने वाले जोड़ों के दर्द और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here