आज के समय में डायबिटीज की समस्या बहुत तेजी से बढ़ रही है।इसका सबसे मुख्य कारण बदलता लाइफस्टाइल, खानपान की गलत आदतें, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और बढ़ता मोटापा है।हालांकि, अगर समय रहते कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो डायबिटीज से बचा जा सकता है।हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. समीर भाटी ने बताया कि डायबिटीज से बचने के लिए महंगे उपायों की बजाय खानपान, एक्सरसाइज और नियमित हेल्थ टेस्ट पर ध्यान देना जरूरी है।डायबिटीज से बचने के लिए निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना चाहिए:
मीठी चीजों का सेवन कम करें:
डॉ. भाटी के मुताबिक, रोजाना कोल्ड ड्रिंक, पैकेट वाले जूस, मीठी चाय और अन्य शुगर से भरपूर चीजों का सेवन कम करना चाहिए। इससे शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी पहुंचती है।इनका नियमित सेवन वजन बढ़ने और टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम से जुड़ा हो सकता है।इसलिए इनकी जगह पानी, बिना चीनी वाली चाय और अन्य कम कैलोरी वाली चीजे चुनें।
लंबे समय तक बैठा रहना: लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करना और फिजिकल एक्टिविटी से दूरी बनाना डायबिटीज के खतरे को बढ़ता है।इससे वजन बढ़ने और इंसुलिन के सही तरीके से काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसलिए रोजाना कम से कम 30 मिनट चलने, साइकिल चलाने, तैराकी या किसी अन्य एक्सरसाइज के लिए समय निकालें।अगर आपका काम लंबे समय तक बैठकर करने का है, तो हर 30-60 मिनट में थोड़ा ब्रेक लें और कुछ देर टहलें।
खाने में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट कम करें: मैदा, सफेद ब्रेड, बिस्कुट, केक और अन्य प्रोसेस्ड चीजों का सेवन ब्लड शुगर के लेवल को प्रभावित कर सकता है।इनमें फाइबर की मात्रा भी कम होती है, जिससे ये संतुलित खानपान का अच्छा ऑप्शन नहीं माने जाते।इसलिए अपनी डाइट में दालें, साबुत अनाज, हरी सब्जियां और फाइबर युक्त फल शामिल करें।
नींद और तनाव को नजरअंदाज न करें:पर्याप्त नींद न लेना और लगातार तनाव में रहना इंसुलिन की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकता है।रोजाना 7-9 घंटे की नींद लें और तनाव कम करने के लिए योग, मेडिटेशन या हल्की एक्सरसाइज अपनाएं।
नियमित ब्लड शुगर टेस्ट करवाएं:
डायबिटीज कई बार शुरुआत में पता नहीं चलता, इसलिए केवल प्यास लगने, बार-बार पेशाब आने या थकान महसूस होने का इंतजार न करें. समय-समय पर ब्लड शुगर टेस्ट करवाते रहें।

