खेला तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे,जहांगीर खान ने IPS अजय शर्मा को दिया जवाब

0
1

पश्चिम बंगाल में चुनावी जंग के माहौल में उत्तर प्रदेश के आईपीएस अफसर अजय पाल शर्मा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार जहांगीर खान के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।इस मामले में पहले शर्मा ने जहांगीर खान को चेतावनी दी।इसके बाद अब जहांगीर खान ने भी उन्हें जवाब दिया है और सीधे-सीधे अजय पाल शर्मा को चेतावनी दी है।

पश्चिम बंगाल में चुनाव में अजय पाल शर्मा को दक्षिण 24 परगना जिले में बतौर पर्यवेक्षक तैनात किया गया है।दक्षिण 24 परगना ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी का गढ़ है।शर्मा ने वहां अपनी ड्यूटी के दौरान फाल्टा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि शर्मा ने इस वीडियो में जहांगीर के घर वालों के ज़रिए चेतावनी दी।

दरअसल ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जहांगीर खान के समर्थक लोगों को डरा रहे हैं।इसी सिलसिले में अजय पाल शर्मा कल, सोमवार 27 अप्रैल को केंद्रीय सुरक्षाबलों के साथ जहांगीर खान के घर गए।यहां पहुंचकर उन्होंने कहा कि अगर किसी ने बदमाशी की तो कायदे से इलाज किया जाएगा।जहांगीर के घर वाले भी खड़े हैं।उसको बता देना कायदे से।ये बार-बार जो खबर आ रही है कि जहांगीर के लोग धमका रहे हैं तो फिर अच्छे से खबर लेंगे।फिर बाद में रोना और पछताना मत करना।

भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई ने अजय पाल शर्मा का वीडियो शेयर किया है। इसमें लिखा गया है – “उत्तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और सिंघम कहे जाने वाले अजय पाल शर्मा को दक्षिण 24 परगना में पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। उन्होंने अभी-अभी भाईपो (भतीजे) के गुर्गे जहांगीर खान के परिवार वालों को कड़ी चेतावनी दी है।

अजय पाल शर्मा का ये वीडियो सामने आने के बाद अब जहांगीर खान का भी एक वीडियो सामने आया है।जहांगीर ने इसमें माइक हाथ में थामे अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेला उन्होंने शुरू किया है लेकिन इसका अंत हम करेंगे। जहांगीर इसमें कहते है कि आज वो काफी खेल दिखा रहे हैं, खेल उन्होंने शुरू किया है, लेकिन खत्म हम करेंगे। पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।तुम्हें लग रहा है कि सीआरपीएफ को लेकर हमें डरा दोगे, लेकिन इस सीट पर हम पैदल भी चले जाएंगे तो तुम्हारे सीआरपीएफ की हवा निकल जाएगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस में ‘सिंघम’ और ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के तौर पर पहचान रखने वाले आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा (IPS officer Ajay Pal Sharma) को बंगाल के चुनावी मैदान में उतार दिया गया है. चुनाव आयोग ने उन्हें दक्षिण 24 परगना जिले का पुलिस आब्‍जर्वर बनाकर भेजा है, जिसे ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का अभेद्य किला माना जाता है।29 अप्रैल को दूसरे चरण की मतदान होने से पहले उनकी तैनाती ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।दरअसल, आईपीएस अजय पाल शर्मा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टीएमसी के प्रत्याशी को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सपा नेता अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोलते हुए आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को भाजपा का एजेंट बताया है।

वीडियो में आईपीएस अजय पाल शर्मा जहांगीर खान के लोगों को सख्त चेतावनी देते दिख रहे हैं।वो सीधा जहांगीर का नाम लेकर दो टूक कहते दिख रहे हैं । उन्होंने कहा- कि’आसपास जितने भी लोग हैं, वो अच्छी तरह से समझ लें कि अगर किसी ने बदमाशी की तो उसका कायदे से इलाज किया जाएगा। अगर कहीं से खबर आ गई, किसी ने खुराफात करने की कोशिश की, किसी को परेशान करने की कोशिश की तो अच्छे से खबर लेंगे।उसे (जहांगीर) समझा देना कि अगर किसी को डराया या धमकाया तो अच्छे से खबर ली जाएगी. फिर रोना-पछताना मत।

अखिलेश यादव ने सोशय मीडिया हैंडल एक्स पर अजय पाल का एक वीडियो शेयर किया है।इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि प. बंगाल में बीजेपी ने अपने ऑब्जर्वर के नाम पर रामपुर व संभल में टेस्ट किए हुए अपने एजेंट भेजे हैं, लेकिन इनसे कुछ होने वाला नहीं। दीदी हैं, दीदी रहेंगी।सही समय आने पर बीजेपी और उनके संगी-साथियों के इन जैसे ‘एजेंडों के एजेंटों’ की सारी आपराधिक करतूतों की गहरी जांच होगी और कार्रवाई होगी।ये सब अधिकारी के रूप में अनरजिस्टर्ड लोगों के अनरजिस्टर्ड अंडरग्राउंड सदस्य हैं।

अखिलेश ने आगे कहा कि हम न इन्हें भागने देंगे, न भूमिगत होने देंगे। ये खोज के लाए जाएंगे, खोद के लाए जाएंगे और अपने कुकृत्यों के लिए कानूनी सजा भी पाएंगे. लोकतंत्र के अपराधी बख्से नहीं जाएंगे!’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here