Homeदेशआधार कार्ड फर्जी है या नहीं घर बैठे मोबाइल से कर सकते...

आधार कार्ड फर्जी है या नहीं घर बैठे मोबाइल से कर सकते हैं पता, बेहद आसान है तरीका

Published on

आधार कार्ड का इस्तेमाल देश में पहचान पत्र के रूप में किया जाता है। अक्सर लोग आधार कार्ड की जांच नहीं करते है कि वह सही है या नहीं। फर्जी आधार कार्ड की पहचान करने का तरीका बेहद आसान है। आधार कार्ड में 12 अंक होते हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से यह पता कर सकते हैं कि कोई आधार सही है या नहीं।

कई बार हम घर में किरायेदार या दुकान में नौकरी के लिए किसी को रखते हैं तो तुरंत वेरिफिकेशन नहीं करवा पाते हैं। ऐसी स्थिति में आप घर पर ही आधार वेरीफाई कर सकते हैं। हालांकि, इसका ये मतलब नहीं है कि आप पुलिस वेरिफिकेशन न करवाएं।

आधार कार्ड का वेरिफिकेशन से आप तुरंत घर में किरायेदार या किसी को नौकरी पर रख सकते हैं। इससे यह पता कर सकते हैं कि व्यक्ति के पास सही दस्तावेज हैं। आधार वेरिफिकेशन की सुविधा UIDAI की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आधार वेरिफिकेशन कैसे करें?
आधार कार्ड वेरिफिकेशन के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है।
अब आपको My Aadhaar ऑप्शन में क्लिक कर आधार सर्विसेज के अंदर वेरिफाई आधार नंबर पर क्लिक करना है।
यहां आपको आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर वेरीफाई के बटन पर क्लिक करना है।
अगले पेज पर आपको आधार नंबर के एक्टिव या डिएक्टिव होने की जानकारी मिलेगी। यहां आपको ऑपरेशन स्टेटस दिखाई देगा। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि दिया गया आधार फर्जी है या नहीं। आधार कार्ड का वेरिफिकेशन मोबाइल ऐप से भी कर सकते हैं।

आधार कार्ड में एक क्यूआर कोड होता है। इसके जरिए आप आधार कार्ड का वेरिफिकेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको फोन में एम-आधार ऐप mAadhaar इंस्टॉल करना होगा।
ऐप में आधार वेरिफिकेशन के लिए दो ऑप्शन दिए गए हैं। पहला ऑप्शन आधार वेरीफाई है, जिसमें आपको वेबसाइट की तरह आधार संख्या डालकर आधार का वेरिफिकेशन करना होता है।
दूसरे ऑप्शन की बात करें तो इसके लिए आपको आधार कार्ड पर दिए गए QR कोड को स्कैन करना है। इस क्यूआर कोड को स्कैन कर यह पता किया जा सकता है कि आधार फर्जी है या नहीं।

आधार संख्या जारी करने वाली संस्था UIDAI के मोबाइल ऐप एम-आधार और इसकी ऑफिशियल वेबसाइट से किसी भी आधार कार्ड का वेरिफिकेशन फ्री में किया जा सकता है।

Latest articles

कांग्रेस पहले से ही नंगी’, AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर PM मोदी ने जमकर सुनाया

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस...

टैरिफ को रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करता रहेगा अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते साल जब ऑफिस संभाला था, उसके बाद से उन्होंने ये...

Aadhaar ऐप के रहते क्या PVC कार्ड बनवाना है जरूरी

हाल ही में UIDAI ने अपनी आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया था।...

शरीर में हो जाए इन जरूरी मिनरल्स की कमी तो दिखते हैं ये संकेत

ज्यादातर लोग जानते हैं कि शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है, लेकिन...

More like this

कांग्रेस पहले से ही नंगी’, AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर PM मोदी ने जमकर सुनाया

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस...

टैरिफ को रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करता रहेगा अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते साल जब ऑफिस संभाला था, उसके बाद से उन्होंने ये...

Aadhaar ऐप के रहते क्या PVC कार्ड बनवाना है जरूरी

हाल ही में UIDAI ने अपनी आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया था।...