कई लोग अचानक गंजेपन से परेशान रहते हैं और इसे केवल ब्यूटी प्रॉब्लम मानकर नज़रअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अचानक गंजा होना आपके दिल की सेहत (Heart Health) से भी जुड़ा हो सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि बाल झड़ना और हार्ट अटैक के बीच एक गहरा कनेक्शन है।
डॉ. बिमल छाजेड़ का कहना है कि बालों का तेजी से झड़ना केवल Hormonal Imbalance या Genetics की वजह से नहीं होता है,बल्कि रिसर्च में यह पाया गया है कि गंजापन और हार्ट अटैक के खतरे आपस में जुड़े हुए हैं। जिन लोगों को अचानक बाल झड़ने या गंजेपन की समस्या होती है, उनमें हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
यदि आपके बाल अचानक झड़कर गंजेपन में बदल रहे हैं तो यह आपके शरीर के अंदर हो रहे ब्लड सर्कुलेशन की समस्या का इशारा हो सकता है। जब हार्ट सही तरीके से ब्लड सप्लाई नहीं कर पाता तो स्कैल्प तक पर्याप्त ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स नहीं पहुंच पाते, जिससे तेजी से बाल झड़ने लगते हैं।
गलत खानपान, एक्सरसाइज की कमी, स्मोकिंग और एल्कोहल का सेवन न सिर्फ दिल को कमजोर करता हैं, बल्कि यह असामयिक गंजेपन का भी कारण बन सकता है। खासकर 30 की उम्र के बाद अगर यह समस्या तेजी से बढ़ रही है तो इसे हल्के में न लें।
अगर अचानक बाल झड़ने लगे तो तुरंत Dermatologist और Cardiologist से सलाह लें।
अपने ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल की जांच कराएं।
रोजाना 30 मिनट Exercise करें और हेल्दी डायट फॉलो करें।
यदि आप समय रहते सतर्क हो जाते हैं तो न सिर्फ गंजेपन से बच सकते हैं बल्कि हार्ट अटैक जैसे खतरों को भी टाला जा सकता है। हेल्दी फूड, पॉजिटिव लाइफस्टाइल और रेगुलर हेल्थ चेकअप सबसे ज्यादा जरूरी है।इसके बिना तो पता नहीं चलेगा कि आपको क्या समस्या है।
अचानक गंजापन केवल एक Cosmetic Problem नहीं है, बल्कि यह आपके दिल की सेहत का अलार्म हो सकता है,इसलिए इसे इग्नोर न करें, अगर बाल तेजी से झड़ने लगे तो इसे सिर्फ ब्यूटी ट्रीटमेंट तक सीमित न रखकर अपनी दिल की जांच जरूर करवाएं।
