Yogi Adityanath Mother Death: CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में पंचूर गांव में ली अंतिम सांस

0
4

Yogi Adityanath Mother Death: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर संवेदना व्यक्त की।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश साझा करते हुए कहा कि सावित्री देवी का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने इस कठिन समय में मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुख जताते हुए कहा कि मां का जाना ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति मिलने की कामना की। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मां के निधन के बाद पैतृक गांव पहुंचे सीएम योगी

माता के निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पहले से तय कार्यक्रम रद्द कर दिए और उत्तराखंड के पंचूर गांव पहुंच गए। वहां उन्होंने पैतृक आवास पर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल भी उनके साथ मौजूद रहे।

पंचूर गांव पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक में स्थित है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव है। उनके पहुंचने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here